द इंडियन व्यू

कायरन पोलार्ड टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

डलास (अमेरिका) : मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में एमआई न्यू यॉर्क से खेलते हुए दिग्गद खिलाड़ी कायरन पोलार्ड ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पोलार्ड टी-20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए…

Ragwendra P Singh
June 21, 2026
2 min read
कायरन पोलार्ड टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

डलास (अमेरिका) : मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में एमआई न्यू यॉर्क से खेलते हुए दिग्गद खिलाड़ी कायरन पोलार्ड ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पोलार्ड टी-20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अपने हमवतन दिग्गज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है।

 

पोलार्ड ने एमएलसी 2026 में वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ शानदार शतक जड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 56 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। इस शतकीय पारी के बाद पोलार्ड के टी-20 क्रिकेट में कुल रन 14,582 हो गए, जबकि क्रिस गेल के नाम 14,562 रन दर्ज हैं। इस तरह पोलार्ड टी20 क्रिकेट के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इन दोनों खिलाड़ियों के बाद एलेक्स हेल्स (14,449), जोस बटलर (14,371), डेविड वार्नर (14,284) और विराट कोहली (14,218) के नाम हैं।

 

हालांकि, मुकाबले में पोलार्ड की ऐतिहासिक पारी उनकी टीम को जीत नहीं दिला सकी। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉशिंगटन फ्रीडम ने पांच विकेट पर 245 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में एमआई न्यू यॉर्क की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 215 रन ही बना सकी और मुकाबला 30 रन से हार गई।

 

पोलार्ड सिर्फ रन बनाने के मामले में ही नहीं, बल्कि टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने अपने करियर में 736 टी20 मुकाबले खेले हैं, जो इस फॉर्मेट में एक रिकॉर्ड है। उनके नाम दो शतक और 67 अर्धशतक शामिल हैं। पोलार्ड इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 700 से ज्यादा टी20 मैच खेले हैं।

 

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान पोलार्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अब भी सक्रिय हैं। हालांकि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेलते हैं। मुंबई इंडियंस के लिए लंबे समय तक खेलने वाले पोलार्ड आईपीएल से भी संन्यास ले चुके हैं और फिलहाल टीम के बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभा रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।