एफआईएच रैंकिंग: भारतीय पुरुष टीम आठवें, महिला टीम नौवें पायदान पर कायम
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा जारी ताजा विश्व रैंकिंग में भारतीय पुरूष हॉकी टीम आठवें और नेशंस कप विजेता महिला टीम नौवें स्थान पर कायम हैं। पुरूष रैंकिंग में हाल ही में एफआईएच प्रो लीग जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक के…

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा जारी ताजा विश्व रैंकिंग में भारतीय पुरूष हॉकी टीम आठवें और नेशंस कप विजेता महिला टीम नौवें स्थान पर कायम हैं। पुरूष रैंकिंग में हाल ही में एफआईएच प्रो लीग जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली बेल्जियम टीम 3738 अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है।
वहीं नीदरलैंड एक स्थान खिसककर 3513 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड तीसरे, आस्ट्रेलिया चौथे और जर्मनी पांचवें स्थान पर हैं। स्पेन और अर्जेंटीना क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर हैं। वहीं प्रो लीग में आठवें स्थान पर रही भारतीय टीम 3134 अंक लेकर रैंकिंग में भी आठवें स्थान पर बनी हुई है।

भारत ने प्रो लीग के यूरोप चरण के आखिरी मैच में रविवार को इंग्लैंड को शूटआउट में 3 . 2 से हराया। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम प्रो लीग के 16 मैचों में चार जीत, पांच ड्रॉ, शूटआउट के दो बोनस अंक और सात हार के बाद 19 अंक लेकर आठवें स्थान पर रही।
भारत के बाद फ्रांस, आयरलैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमें हैं। महिला वर्ग में न्यूजीलैंड में एफआईएच नेशंस कप में पांचों मैचों के साथ खिताब अपने नाम करके प्रो लीग में लौटी भारतीय टीम 2735 अंक लेकर नौवें स्थान पर बनी हुई है।
लगातार चौथी बार प्रो लीग जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक में जगह बनाने वाली नीदरलैंड टीम 4104 अंक लेकर शीर्ष पर है। अर्जेंटीना (3573) दूसरे और बेल्जियम (3370) तीसरे स्थान पर है जबकि एशियाई टीमों में सबसे प्रभावी प्रदर्शन करने वाली चीन प्रो लीग और विश्व रैंकिंग दोनों में चौथे स्थान पर है। जर्मनी, स्पेन, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शीर्ष दस में शामिल हैं।
एफआईएच पुरूष रैंकिंग (शीर्ष दस)
1 . बेल्जियम
2 . नीदरलैंड
3 . इंग्लैंड
4 . आस्ट्रेलिया
5 . जर्मनी
6 . स्पेन
7 . अर्जेंटीना
8 . भारत
9 . फ्रांस
10 . आयरलैंड
एफआईएच रैंकिंग (महिला)
1 . नीदरलैंड
2 . अर्जेंटीना
3 . बेल्जियम
4 . चीन
5 . जर्मनी
6 . स्पेन
7 . इंग्लैंड
8 . आस्ट्रेलिया
9 . भारत
10 . न्यूजीलैंड
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
