द इंडियन व्यू

एफआईएच प्रो लीग: दो साल बाद आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान

भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच पुरुष प्रो लीग 2025–26 के लंदन फेज में 23 से 28 जून तक मैदान में उतरेगी। इस चरण का सबसे बड़ा आकर्षण भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले दो मुकाबले होंगे। भारतीय टीम मेज़बान इंग्लैंड से…

Ragwendra P Singh
June 22, 2026
2 min read
एफआईएच प्रो लीग: दो साल बाद आमने-सामने होंगे भारत और पाकिस्तान

भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच पुरुष प्रो लीग 2025–26 के लंदन फेज में 23 से 28 जून तक मैदान में उतरेगी। इस चरण का सबसे बड़ा आकर्षण भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले दो मुकाबले होंगे। भारतीय टीम मेज़बान इंग्लैंड से भी दो बार भिड़ेगी।

नीदरलैंड के रॉटरडैम चरण के बाद भारतीय टीम लंदन पहुंच रही है, जहां उसने चार मुकाबलों में दो जीत दर्ज कर आत्मविश्वास हासिल किया था। अब टीम का लक्ष्य इस लय को आगे बढ़ाते हुए अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले विशेष चर्चा में हैं, क्योंकि लगभग दो वर्ष बाद दोनों टीमें अंतरराष्ट्रीय मंच पर आमने-सामने होंगी।

साभार : गूगल

दोनों देशों की पिछली भिड़ंत 2024 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में हुई थी, जहां भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। पिछले दस वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो भारत का पलड़ा पूरी तरह भारी रहा है। इस अवधि में दोनों टीमों के बीच 17 मुकाबले हुए, जिनमें भारत ने 15 जीते जबकि दो मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए।

भारतीय टीम ने रॉटरडैम चरण की शुरुआत मेज़बान नीदरलैंड से 2-3 की करीबी हार के साथ की थी, लेकिन इसके बाद विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-1 से हराकर शानदार वापसी की। वापसी मुकाबले में जर्मनी से 1-2 की हार मिली, लेकिन टीम ने अंतिम मैच में नीदरलैंड को 3-2 से हराकर अभियान सकारात्मक अंदाज़ में समाप्त किया।

मुख्य प्रशिक्षक क्रेग फुल्टन ने लंदन चरण से पहले कहा कि टीम ने नीदरलैंड चरण में कई सकारात्मक प्रदर्शन किए और तैयारी का असर मैदान पर दिखाई दिया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को लेकर कहा कि टीम को इसे सामान्य मैच की तरह लेना होगा और अपनी प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करना होगा। इंग्लैंड को लेकर उन्होंने कहा कि यह इस समय अच्छी लय में चल रही टीम है और भारतीय खिलाड़ी इस चुनौती के लिए तैयार हैं।

अंक तालिका में भारत 10 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। इंग्लैंड 26 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि पाकिस्तान अब तक अंक नहीं जुटा सका है और नौवें स्थान पर है। तीनों टीमों ने अब तक 12-12 मुकाबले खेले हैं।

भारत अपने लंदन अभियान की शुरुआत 23 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। इसके बाद 25 जून को इंग्लैंड से मुकाबला होगा। 26 जून को फिर पाकिस्तान और 28 जून को इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम मैच खेला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।