एजबेस्टन जीत से बढ़ा भारत का मनोबल : बोले शिखर धवन, सीरीज में भारत के लिए अच्छे संकेत
भारत-इंग्लैंड के बीच गुरुवार से लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट की शुरुआत होने जा रही है। पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन ने युवा कप्तान शुभमन गिल की तारीफ की है। उनके अनुसार सीरीज में भारत पर दबाव कम हो गया है। साभार : गूगल शिखर…

भारत-इंग्लैंड के बीच गुरुवार से लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट की शुरुआत होने जा रही है। पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन ने युवा कप्तान शुभमन गिल की तारीफ की है। उनके अनुसार सीरीज में भारत पर दबाव कम हो गया है।

शिखर धवन ने एक समाचार एजेंसी से कहा, "मैं पूरी टीम को 58 साल बाद एजबेस्टन में जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं। यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। दूसरे टेस्ट में जिस तरह से भारतीय प्लेयर्स ने वापसी की, इसने उनके जज्बे को दिखाया है।" धवन ने युवा कप्तान की तारीफ में कहा, "शुभमन गिल ने 269 और 161 रनों की बेहतरीन पारियों के साथ आगे बढ़कर नेतृत्व किया।
बुमराह की अनुपस्थिति में, मोहम्मद सिराज और आकाशदीप ने गेंद से उनका शानदार साथ दिया। पहले टेस्ट में भले ही हम हार गए थे, लेकिन प्रदर्शन पॉजिटिव था।"
शिखर धवन ने लीड्स में हुए पहले टेस्ट को लेकर कहा, "गिल ने 147 रन की मजबूत पारी खेली, जबकि ऋषभ पंत ने दो शतक जड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने भी शतक लगाकर अच्छी नींव रखी। इंग्लैंड की धरती पर एक ही मैच में पांच शतकों का लगना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। जसप्रीत बुमराह भी उतने ही प्रभावशाली रहे, उन्होंने पांच विकेट चटकाए और इंग्लिश बल्लेबाजों को परेशान रखा।"
धवन का मानना है कि सीरीज में 1-1 से बराबरी के बाद भारत के ऊपर दबाव कम है। उन्होंने कहा, "टीम ने पहले मैच से सीख लेकर दूसरे मैच में और मजबूत वापसी की। दोनों टेस्ट रोमांचक और शानदार क्रिकेट से भरपूर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड कैसा प्रदर्शन करता है।
दूसरे टेस्ट के बाद भारत पर दबाव कम होता दिख रहा है। यह भारत के आगे बढ़ने के लिए एक अच्छा संकेत है।" इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पांच मुकाबलों की सीरीज के पहले मैच को पांच विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद टीम इंडिया ने पलटवार करते हुए एजबेस्टन टेस्ट को 336 रन से जीत लिया। अब दोनों टीमें लॉर्ड्स टेस्ट को जीतकर सीरीज में 2-1 से लीड बनाने की कोशिश करेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
