इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 11-12 जुलाई को, बेंगलुरु करेगा मेजबानी
बेंगलुरु : दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल शुक्रवार से यहां कांतीरवा स्टेडियम में शुरू हो रही इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मुख्य आकर्षण होंगे, जो सितंबर में होने वाली…

बेंगलुरु : दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल शुक्रवार से यहां कांतीरवा स्टेडियम में शुरू हो रही इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मुख्य आकर्षण होंगे, जो सितंबर में होने वाली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अंतिम क्वालीफाइंग प्रतियोगिता है। दो दिवसीय चैंपियनशिप में 262 से अधिक भारतीय पैरा-एथलीट शीर्ष सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे, जो नई दिल्ली में आयोजित होने वाली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल के लिए अंतिम चयन मंच के रूप में काम करेगा।
अंतिल के अलावा प्रवीण कुमार (ऊंची कूद, टी 44), दो बार के पैरालंपिक रजत पदक विजेता योगेश कथुनिया (डिस्कस थ्रो, एफ 56), धर्मबीर नैन (क्लब थ्रो, एफ 51), रिंकू हुड्डा (भाला फेंक, एफ 46) और सिमरन (100 मीटर और 200 मीटर, टी 12) एक्शन में होंगे।
पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया(पीसीआई) के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने कहा, "7वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह भारतीय पैरा एथलीटों की दृढ़ता, उत्कृष्टता और राष्ट्रीय गौरव का उत्सव है। नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए यह इवेंट बेहद अहम है। मैं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं और उनके अद्भुत प्रदर्शन को देखने के लिए उत्सुक हूं।"
चैंपियनशिप का मुख्य कार्यक्रम
11 जुलाई (पहला दिन):
पुरुषों की 100मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर रेस (टी 11 से लेकर T64 कैटेगरीज)
शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, क्लब थ्रो
लंबी कूद, ऊंची कूद
महिलाओं की 100 मीटर और 400 मीटर स्पर्धाएं
डिस्कस, जैवलिन और शॉट पुट थ्रो इवेंट्स
12 जुलाई (दूसरा दिन):
पुरुषों की 5000 मीटर, 800 मीटर, 200 मीटर दौड़
महिलाओं की 1500 मीटर, 200 मीटर रेस
महिलाओं की जैवलिन, डिस्कस और शॉट पुट स्पर्धाएं
पुरुषों की लंबी कूद और डिस्कस थ्रो
नोट: कार्यक्रम समय व आयोजन में परिवर्तन संभव है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
