इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, यशस्वी-प्रिंस समेत कई खिलाड़ियों की छुट्टी
इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों की वापसी हो गई है। ऐसे में कई खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं…

इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों की वापसी हो गई है। ऐसे में कई खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें मजबूरी में ड्रॉप करना पड़ा है।
यहां तक कि अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में दमदार शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल को भी बाहर रखना पड़ गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा रहे और लखनऊ में डेब्यू करने वाले प्रिंस यादव को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में नहीं रखा गया है।
इसके अलावा ऑलराउंडर हर्ष दुबे भी इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, अच्छी खबर ये है कि विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के अलावा अक्षर पटेल की वापसी हो गई है, जबकि हार्दिक पांड्या भी अभी तक चोट से नहीं उबर सके हैं।

ऐसे में नीतीश कुमार रेड्डी ही भारत के इस समय टॉप ऑलराउंडर पेसर के रूप में होंगे। विराट कोहली अभी भी फिटनेस के अधीन हैं। उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा, तभी उन्हें स्क्वॉड में एंट्री मिलेगी। संभावना है कि वे इंग्लैंड में ही फिटनेस टेस्ट देंगे।
हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच से ठीक पहले टीम में जोड़ा गया था और वह भी इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा होंगे। इसके पीछे का कारण यह है कि चोटिल होने से पहले वह दमदार गेंदबाजी कर रहे थे। वनडे में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। इस तरह इंग्लैंड में पेस अटैक के रूप में जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, गुरनूर बरार और नीतीश कुमार रेड्डी होंगे।
भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को, जबकि अंतिम मुकाबला 19 जुलाई को आयोजित होना है।
टी-20 टीम में भी एक बदलाव
सिलेक्टर्स को आयरलैंड के खिलाफ इसी महीने के आखिर में होने वाले दो टी20 मैचों के लिए टीम में बदलाव करना पड़ा है। वरुण चक्रवर्ती अभी फिट नहीं हैं। ऐसे में उनकी जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया है।
भारतीय वनडे टीम : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली*, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार
आयरलैंड टी-20 (भारतीय टीम) : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
