द इंडियन व्यू

आयरलैंड से टी20 सीरीज हारते ही गंभीर निशाने पर, आइसलैंड क्रिकेट ने कसा तंज

भारतीय टीम को रविवार को दूसरे टी20 में आयरलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में एक रन से हार मिली। इस जीत के साथ ही आयरलैंड ने भारत के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज को अपने नाम किया। टीम इंडिया के सीरीज गंवाने के बाद आइसलैंड…

Ragwendra P Singh
June 29, 2026
2 min read
आयरलैंड से टी20 सीरीज हारते ही गंभीर निशाने पर, आइसलैंड क्रिकेट ने कसा तंज

भारतीय टीम को रविवार को दूसरे टी20 में आयरलैंड के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में एक रन से हार मिली। इस जीत के साथ ही आयरलैंड ने भारत के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज को अपने नाम किया। टीम इंडिया के सीरीज गंवाने के बाद आइसलैंड क्रिकेट ने हेड कोच गौतम गंभीर का मजाक उड़ाया है।

आइसलैंड क्रिकेट ने 'एक्स' पर लिखा, "हम कन्फर्म कर सकते हैं कि हम गौतम गंभीर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल नहीं करना चाहते। हालांकि, उनमें साफ तौर पर टैलेंट है। उन भारतीय खिलाड़ियों को लेकर आयरलैंड में ऐसे नतीजे देना वाकई कमाल का टैलेंट है।"

भारतीय टीम का प्रदर्शन लगातार दूसरे टी20 मुकाबले में बेहद निराशाजनक रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 154 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। टीम से हैरी टेक्टर ने 53 रनों की दमदार पारी खेली। बेंजामिन कैलिट्ज ने 37 रन बनाए।

साभार : गूगल

भारत से गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने डेब्यू मुकाबले में 3 विकेट चटकाए, बल्कि शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट झटके। हालांकि, 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 153 रन ही बना सकी। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, ईशान किशन (12 रन) और कप्तान श्रेयस अय्यर (10 रन) भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

अक्षर पटेल 14 रन ही बना सके। वहीं, शिवम दुबे 20 रन बनाकर मैथ्यू जेम्स हम्फ्रीज का शिकार बने। सूर्यांश शेडगे एक रन ही बना सके। तिलक वर्मा ने एक छोर से बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका।

@icelandcricket

हर्षित राणा ने अंतिम ओवरों में 21 रन बनाए और भारतीय टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन टीम लक्ष्य से एक रन दूर रह गई। इससे पहले, पहले टी20 में आयरलैंड ने भारत को 34 रनों से हराया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।