आयरलैंड दौरे से बाहर नीतीश रेड्डी, इंग्लैंड सीरीज मिस करने की आशंका
आयरलैंड के खिलाफ 26 जून से शुरू हो रही दो मैचों की टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पांड्या पहले से ही उपलब्ध नहीं हैं, जो चोट के चलते आईपीएल 2026 के बाद नहीं खेल पाए हैं और अब उनके विकल्प…

आयरलैंड के खिलाफ 26 जून से शुरू हो रही दो मैचों की टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पांड्या पहले से ही उपलब्ध नहीं हैं, जो चोट के चलते आईपीएल 2026 के बाद नहीं खेल पाए हैं और अब उनके विकल्प के तौर पर देखे जा रहे नीतीश कुमार रेड्डी भी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन सकेंगे।
रेड्डी के इंग्लैंड दौरे पर भी खतरा मंडरा रहा है। चोट की वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज भी मिस कर सकते हैं। एक समाचार एजेंसी को बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया है कि भारतीय टीम के ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी बाएं क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह इंग्लैंड की व्हाइट बॉल सीरीज भी मिस कर सकते हैं।
रेड्डी हाल ही में समाप्त हुई भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का हिस्सा थे। वनडे सीरीज के पहले मैच के बाद तीसरा मैच उन्होंने खेला था, जबकि दूसरा मैच उन्होंने टीम कॉम्बिनेशन और अन्य खिलाड़ियों को मौका देने की वजह से नहीं खेला था। हालांकि, आईपीएल 2026 में वे ज्यादातर मैचों में नजर आए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्यांश शेड्गे उनकी जगह ले सकते हैं।

बता दें, हार्दिक पांड्या का अगर कोई बेस्ट लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट है तो वह नीतीश रेड्डी ही हैं, लेकिन अब उनका चोटिल होना भी टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है।
अब समस्या यह है कि इंडियन सर्किट में कोई पेस ऑलराउंडर बचा नहीं है, जो अच्छी गति से गेंदबाजी करता हो और मैच खत्म करने की काबिलियत रखता हो। अब देखना ये है कि बीसीसीआई इस टी20 सीरीज के लिए किस खिलाड़ी को आयरलैंड भेजने का फैसला करेगी? कोई अच्छा नाम इस वक्त किसी के दिमाग में नहीं है।
इंडिया और आयरलैंड के बीच दो टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को, जबकि दूसरा मैच 28 जून को आयोजित होगा। इसके बाद इस यूके के 10 मैचों के दौरे पर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी।
इस सीरीज की शुरुआत एक जुलाई से होने वाली है। 11 जुलाई तक 5 टी20 खेले जाएंगे और फिर 14 से 19 जुलाई तक 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेले जाएगी। इन तीनों ही सीरीजों को नीतीश कुमार रेड्डी मिस कर सकते हैं। बता दें कि हाल ही में जब वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा हुई थी तो उसमें वरुण चक्रवर्ती की जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया था।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
