आईसीसी रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: बुमराह से छिना नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज का ताज
आईसीसी ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारत के धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह से टेस्ट गेंदबाजों की लिस्ट में बादशाहत छिन गई है। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी अब नंबर-1 टेस्ट बॉलर बन गए हैं। दोनों के खाते…

आईसीसी ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारत के धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह से टेस्ट गेंदबाजों की लिस्ट में बादशाहत छिन गई है। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी अब नंबर-1 टेस्ट बॉलर बन गए हैं। दोनों के खाते में फिलहाल 870 रेटिंग अंक हैं।
बुमराह ने आखिरी टेस्ट मैच पिछले साल खेला था। नवंबर 2024 में साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ने के बाद से बुमराह टॉप पर थे लेकिन 34 वर्षीय हेनरी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 11 विकेट लेने के बाद उनसे ताज छीन लिया।
न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 253 रनों से रौंदा और हेनरी प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। हेनरी टेस्ट में टॉप रैंक हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड से 36 साल का सूखा समाप्त किया है। हेनरी के अलावा न्यूजीलैंड के जैक कोवी (1947) और रिचर्ड हैडली (1984-1990) शीर्ष पर पहुंचे।

वहीं, इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी जो रूट (871) फिर से नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने दूसरे मैच में 44 और 77 रनों की पारी खेलकर हवनतन हैरी ब्रूक से ताज छीना। रूट दो स्थान आगे बढ़े। ब्रूक 66 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए। उन्होंने मैच में 24 और 58 रनों का योगदान दिया।
रूट और ब्रूक में नंबर-1 स्पॉट को लेकर तगड़ी टक्कर देखने को मिली है। दोनों ने पिछले 18 महीनों में कुल छह बार टॉप पोजीशन बदली है।ऑस्टेलिया के ट्रैविस हेड (853) तीसरे पर चले गए। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र (दो पायदान ऊपर 10वें पर), डेरिल मिचेल (पांच पायदान ऊपर 16वें पर), ग्लेन फिलिप्स (आठ पायदान ऊपर 31वें पर) और हेनरी निकोल्स (13 पायदान ऊपर 40वें पर) को भी लाभ मिला है।
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज और बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज खत्म होने के बाद दोनों कैटेगरी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। भारतीय कप्तान शुभमन गिल (791) वनडे बल्लेबाजों की अपडेटेड लिस्ट में तीन स्थान की छलांग लगाकर दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
भारत के सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली (768) तीसरे पर लुढ़क गए हैं। कोहली अनफिट होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज में नहीं खेले थे। गिल न्यूजीलैंड के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज डेरिल मिचेल सिर्फ 24 रेटिंग अंक पीछे हैं। गिल और भारत के विकेटकीपर ईशान किशन ने दूसरे वनडे में शतक जमाया था। ईशान 21 पायदान चढ़कर 43वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी चार पायदान ऊपर 52वें नंबर पर हैं।
अर्शदीप सिंह (16 पायदान चढ़कर 22वें पर), प्रसिद्ध कृष्णा (34 पायदान चढ़कर 58वें पर) और वॉशिंगटन सुंदर (17 पायदान चढ़कर 71वें पर) को वनडे बॉलर्स की लिस्ट में फायदा हुआ है। बांग्लादेश को घर पर टी-20 सीरीज में 3-0 से रौंदने के बाद दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को फायदा हुआ है।
कप्तान मिचेल मार्श टी-20 बैटर्स की लिस्ट में चार पायदान चढ़कर नौवें नंबर पर आ गए हैं। नाथन एलिस बॉलर्स की रैंकिंग में तीन पायदान ऊपर सातवें नंबर पर आ गए हैं। बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद ह्रदय (नौ पायदान ऊपर 30वें पर) और सैफ हसन (13 पायदान ऊपर 35वें पर) ने बैटर्स रैंकिंग में जबकि नसुम अहमद (27 पायदान ऊपर 11वें पर) ने बॉलर्स की रैंकिंग में सुधार किया है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
