द इंडियन व्यू

आईओसी की पहल के समर्थन में जय शाह, बोले- खेल जोड़ते हैं दुनिया को

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की वैश्विक पहलों का समर्थन करते हुए कहा कि खेलों की शक्ति का उपयोग स्वास्थ्य, खुशहाली और समुदायों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के…

Ragwendra P Singh
June 23, 2026
3 min read
आईओसी की पहल के समर्थन में जय शाह, बोले- खेल जोड़ते हैं दुनिया को

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की वैश्विक पहलों का समर्थन करते हुए कहा कि खेलों की शक्ति का उपयोग स्वास्थ्य, खुशहाली और समुदायों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए किया जाना चाहिए।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस खेल, स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली का उत्सव है। यह हर वर्ष 23 जून को मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1894 में इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की स्थापना पेरिस में हुई थी। इसी अवसर पर पियरे डि काउबर्टिन ने प्राचीन ओलंपिक खेलों को पुनर्जीवित करने का आह्वान किया था।

इस अवसर को पूरे ओलंपिक आंदोलन के तहत मनाया जाता है, जहां राष्ट्रीय ओलंपिक समितियां, अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघ और ओलंपिक खेलों की आयोजन समितियां दुनियाभर में लोगों को खेल गतिविधियों में भाग लेने के अवसर प्रदान करती हैं।

साभार : गूगल

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने 'एक्स' पर लिखा, “अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर हम स्वास्थ्य, कल्याण और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए खेलों की शक्ति का उपयोग करने संबंधी आईओसी की पहल का पूरा समर्थन करते हैं।”

https://twitter.com/JayShah/status/2069261984252723569

उन्होंने कहा कि दो अरब से अधिक प्रशंसकों के साथ क्रिकेट में लोगों को एकजुट करने, प्रेरित करने और सशक्त बनाने की अद्वितीय क्षमता है। क्रिकेट 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद लॉस एंजिल्स 2028 समर ओलंपिक्स में ओलंपिक खेलों में वापसी करेगा। इससे पहले क्रिकेट केवल एक बार 1900 समर ओलंपिक्स में खेला गया था। लॉस एंजिलिस 2028 में क्रिकेट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा।

जय शाह ने कहा, “मैं सभी को ओलंपिक दिवस की शुभकामनाएं देता हूं और उस ओलंपिक भावना का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हूं, जो हमें आगे बढ़ने, खेलने और बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है।” आईओसी की अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री ने ओलंपिक दिवस के अवसर पर जारी एक वीडियो संदेश में दुनियाभर के लोगों से “पहला कदम उठाने” और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

उनका संदेश इस वर्ष के “लेट्स मूव” अभियान की थीम “यू कैन डू दिस” का समर्थन करता है, जिसका उद्देश्य युवाओं को खेल और शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से आत्म-संदेह को आत्मविश्वास में बदलने के लिए प्रेरित करना है।

ओलंपिक दिवस समारोह की शुरुआत 1947 में हुई थी। उस समय आईओसी के चेक सदस्य डॉक्टर ग्रस ने 41वें आईओसी सेशन में विश्व ओलंपिक दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था।

बाद में जनवरी 1948 में 42वें आईओसी सेशन में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई और राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों को इसके आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई। तबसे यह दिन ओलंपिक आंदोलन के इतिहास के एक महत्वपूर्ण क्षण और खेलों के सार्वभौमिक मूल्यों के उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।