द इंडियन व्यू

अविनाश साबले को मोनाको डायमंड लीग में चोट, अनिमेष कुजूर का शानदार प्रदर्शन

अनुभवी भारतीय स्टीपलचेज धावक अविनाश साबले गिरने की वजह से मोनाको डायमंड लीग में दौड़ पूरी नहीं कर सके, तेजी से उभरते धावक अनिमेष कुजूर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रगति जारी रखते हुए अंडर-23 की 200 मीटर स्पर्धा में…

Ragwendra P Singh
July 12, 2025
2 min read
अविनाश साबले को मोनाको डायमंड लीग में चोट, अनिमेष कुजूर का शानदार प्रदर्शन

अनुभवी भारतीय स्टीपलचेज धावक अविनाश साबले गिरने की वजह से मोनाको डायमंड लीग में दौड़ पूरी नहीं कर सके, तेजी से उभरते धावक अनिमेष कुजूर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रगति जारी रखते हुए अंडर-23 की 200 मीटर स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल किया।

साभार : गूगल

ओलंपियन और राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक साबले को अपनी पसंदीदा 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में शीर्ष पांच में जगह बनाने की उम्मीद थी, शुक्रवार की रात को वह दौड़ के शुरू में ही गिर गए। इसके बाद वह असहज महसूस करने लगे। मौजूदा एशियाई चैंपियन साबले लंगड़ाते हुए ट्रैक से बाहर चले गए और उनकी चोट की गंभीरता अभी तक ज्ञात नहीं है।

यह खिलाड़ी सितंबर में टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुका है, लेकिन इस वर्ष वह अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वह पिछले दो डायमंड लीग मुकाबलों में 13वें और आठवें स्थान पर रहे हैं।

मोरक्को के सौफियान एल बक्काली ने 8:01.18 सेकंड के समय के साथ दौड़ जीती, जबकि जापान के रयुजी मिउरा 8:03.43 सेकंड के समय के साथ 19 धावकों में दूसरे और कीनिया के एडमंड सेरिम 8:04.00 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

कुजूर ने अंडर-23 की 200 मीटर स्पर्धा में 20.55 सेकंड का समय लेकर चौथा स्थान हासिल किया। छत्तीसगढ़ के रहने वाले इस खिलाड़ी ने शुरू से लेकर आखिर तक चुनौती पेश की।

ऑस्ट्रेलिया के किशोर खिलाड़ी गाउट 20.10 सेकंड के साथ शीर्ष स्थान पर रहे। बोत्सवाना के बुसांग कोलेन केबिनाथशिपी (20.28 सेकेंड) और दक्षिण अफ्रीका के नईम जैक (20.42 सेकेंड) ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। कुजूर के नाम 200 मीटर दौड़ में 20.32 सेकंड का समय का भारतीय राष्ट्रीय रिकार्ड है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।