'द ब्लास्टर्स' बना अवधपुरम समर प्रीमियर लीग का पहला चैंपियन
लखनऊ। कप्तान समद खान की तूफानी पारी (25 गेंदों में 87 रन) और धारदार गेंदबाजी (तीन विकेट) की बदौलत 'द ब्लास्टर्स' टीम ने 'सेवेन स्ट्राइकर्स' को 36 रनों से हराकर 'अवधपुरम समर प्रीमियर लीग' का पहला खिताब जीत लिया। अवधपुरम…

लखनऊ। कप्तान समद खान की तूफानी पारी (25 गेंदों में 87 रन) और धारदार गेंदबाजी (तीन विकेट) की बदौलत 'द ब्लास्टर्स' टीम ने 'सेवेन स्ट्राइकर्स' को 36 रनों से हराकर 'अवधपुरम समर प्रीमियर लीग' का पहला खिताब जीत लिया। अवधपुरम क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में स्ट्राइकर्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी को फैसला किया।
उसके गेंदबाजों ने शुरू में कसी हुई गेंदबाजी की और शुरुआती चार ओवरों में ब्लास्टर्स को मात्र 27 रन ही बनाने दिये लेकिन उसके बाद कप्तान समद खान ने मैदान के चारों तरफ छक्कों की बारिश करते हुए मात्र 25 गेंद में 12 छक्कों और दो चौकों की मदद से 87 रन बनाकर अपने टीम के स्कोर को निर्धारित 8 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 113 रन तक पहुंचा दिया। लक्ष्य पांडेय ने भी स्कोर में 13 रनों का योगदान किया।
जवाब में कप्तान यश (15 गेंदों में 33 रन) की साहसिक पारी के बावजूद स्ट्राइकर्स निर्धारित आठ ओवरों में पांच विकेट खोकर 77 रन ही बना सके। ब्लास्टर्स के कप्तान समद ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए तीन ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। इसके अलावा वत्सल ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए दो ओवरों में मात्र 11 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अक्षज पांडेय को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का पुरस्कार दिया गया जबकि 'सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज' और 'सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज' का पुरस्कार समद खान को प्रदान किया गया। 'स्पिरिट ऑफ़ द गेम' का पुरस्कार सेवेन स्ट्राइकर्स के खाते में गया।
अवधपुरम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश तिवारी, लीग के मुख्य आयोजक योगेंद्र देव पांडेय, नरविजय सिंह, विजय सिंह, महेंद्र गुप्ता, विजय, अनिल पांडेय, दयानंद पांडेय और कैलाश सचान ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किये।
सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि खेल केवल मनोरंजन और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का माध्यम ही नहीं है बल्कि यह समाज को जोड़ने और बच्चों में टीम भावना का संचार करने का भी एक सशक्त जरिया है। इस अवसर पर योगेंद्र देव पांडेय, नरविजय सिंह और विजय सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
