द इंडियन व्यू

अनिल कुंबले टॉप पर, बुमराह जहीर खान के करीब: भारतीय क्रिकेट के टॉप-6 बोल्ड मास्टर्स

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक बोल्ड करने वाले टॉप 6 भारतीय गेंदबाजों की सूची में अनिल कुंबले से लेकर जसप्रीत बुमराह तक हैं। बुमराह लिस्ट में पूर्व दिग्गज जहीर खान को पीछे छोड़ने के करीब हैं। ©Getty अनिल कुंबले -…

Ragwendra P Singh
July 13, 2025
2 min read
अनिल कुंबले टॉप पर, बुमराह जहीर खान के करीब: भारतीय क्रिकेट के टॉप-6 बोल्ड मास्टर्स

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक बोल्ड करने वाले टॉप 6 भारतीय गेंदबाजों की सूची में अनिल कुंबले से लेकर जसप्रीत बुमराह तक हैं। बुमराह लिस्ट में पूर्व दिग्गज जहीर खान को पीछे छोड़ने के करीब हैं।

©Getty

अनिल कुंबले - इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा बोल्ड विकेट लेने का कारनामा अनिल कुंबले ने अंजाम दिया। उन्होंने अपने करियर में 403 मैच खेले और 186 बोल्ड विकेट चटकाए।

कपिल देव : लिस्ट में दूसरे नंबर पर विश्व कप विजेता कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव हैं। उन्होंने 356 मैचों में 167 बोल्ड विकेट हासिल किए।

रविचंद्रन अश्विन : पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 151 बोल्ड किए। उन्होंने भारत के लिए 287 मैच खेले। उन्होंने दिसंबर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा।

रविंद्र जडेजा : अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 361 मैचों में 145 बोल्ड विकेट झटके हैं। जडेजा इंग्लैंड दौरे पर भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं।

जहीर खान : भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान अपने करियर में 309 मैचों में 142 बोल्ड विकेट हासिल किए। हालांकि, उनका रिकॉर्ड खतरे में है।

जसप्रीत बुमराह : धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह फेहसिस्त में छठे नंबर पर हैं। वह अभी तक 206 मैचों में 139 बोल्ड विकेट ले चुके हैं। बुमराह ने 30.7% विकेट बोल्ड से हासिल किए हैं, जो किसी भी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ है। वह इंग्लैंड दौरे पर शानदार लय में हैं।

बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में पांच खोला, जिसमें चार खिलाड़ियों को बोल्ड किया। बुमराह अगर आने वाले दिनों में चार और बोल्ड विकेट लेने में सफल रहे तो जहीर को पछाड़कर लिस्ट में पांचवें पायदान पर आ जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।