थाईलैंड ओपन 2022 के दूसरे दौर में पहुंची मालविका बंसोड़

बैंकॉक। भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी मालविका बंसोड़ थाईलैंड ओपन 2022 के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। मालविका ने बुधवार को यहां बैंकॉक में महिला एकल वर्ग के पहले दौर में यूक्रेन की मारिजा उलिटिना को शिकस्त दी।

मालविका ने कोर्ट 2 पर खेलते हुए मारिजा को 17-21, 21-15, 21-11 से शिकस्त दी। यह मुकाबला 50 मिनट तक चला।

दोनों खिलाड़ियों के बीच पहला गेम एक करीबी मुकाबला था, जिसमें यूक्रेनियन ने अपने भारतीय प्रतिद्वंद्वी को 17-21 से हरा दिया। इसके बाद बंसोड़ ने अगले दो गेम में जोरदार वापसी करते हुए 21-15 और 21-11 से जीत हासिल की और दूसरे दौर में प्रवेश किया।

एक अन्य मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली ने महिला एकल के पहले दौर में भारत की आकर्षी कश्यप को हराया। ली ने 33 मिनट तक चले मुकाबले में आकर्षी को 21-13 और 21-18 से हराया।

Related Articles

Back to top button