Trending

एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स : स्टीपलचेस में एकता, रणवीर, गोला फेंक में अनुराग ने जीता स्वर्ण

रणवीर सिंह और एकता डे ने दुबई में एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स में पुरुषों और महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेस स्पर्धा के स्वर्ण पदक जीता। इससे भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या तीन हो गई। भारत ने गुरुवार को सात पदक अपनी झोली में डाले।

एकता ने 10:31.92 सेकंड के समय से, रणवीर ने 9:22.62 सेकंड के समय से स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले अनुराग सिंह कलेर ने पुरुषों की गोला फेंक स्पर्धा में 19.23 मीटर की दूरी से स्वर्ण जीता।

साभार : गूगल

दक्षिण कोरियाई पार्क सिहून ने 19.23 मीटर की दूरी का थ्रो फेंका, उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा क्योंकि भारतीय एथलीट का औसत बेहतर था। गत चैंपियन सिद्धार्थ चौधरी ने दूसरे प्रयास में 19.02 मीटर थ्रो के साथ कांस्य जीता।

सुबह के सत्र में पैदल चाल एथलीट आरती ने 10,000 मीटर में कड़े मुकाबले में कांस्य जीता। उनका 47:45.33 सेकंड का समय विश्व चैंपियनशिप के 49 मिनट के क्वालीफिकेशन समय से बेहतर रहा।

थ्रो एथलीट ने एक स्वर्ण सहित तीन पदक हासिल किए। अमानत कंबोज ने महिलाओं की चक्का फेंक में 50.45 मीटर से रजत जीता। अमन चौधरी ने 47.53 सेकंड के समय से पुरुषों की 400 मीटर में कांसा कब्जाया।

Related Articles

Back to top button