Trending

Himachal के मुख्यमंत्री ने बगावत करने वाले कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों पर निशाना साधा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बगावत करने वाले कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने पैसे जमा करने के लिए चंडीगढ़ में बड़े ‘ब्रीफकेस’ खरीदे थे।
गलोड़ में एक जनसभा के दौरान, मुख्यमंत्री ने कहा कि छह विधायकों ने पार्टी से बगावत कर दी लेकिन फिर भी राज्य में उनकी सरकार बरकरार है। पूर्व विधायकों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पैसा जहां भी छिपाया गया होगा, उसे बरामद कर जनता के बीच बांट दिया जाएगा।


सुक्खू ने कहा कि पैसों के लिए खुद को बेचने वाले व्यक्ति को कafभी माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने राज्यसभा की एक सीट चोरी की है। उन्होंने कहा कि जनता इन चुनावों में सभी छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को विजयी बनाकर करारा जवाब देगी। मुख्यमंत्री ने राज्य की सभी चार लोकसभा सीट पर चुनाव और छह विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर भरोसा जताया।

Related Articles

Back to top button