Trending

आईपीएल : मुंबई में रोहित शर्मा का जोरदार स्वागत, देखें वीडियो

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल का 17वां सीजन उम्मीद के अनुसार नहीं शुरू हुआ है। इस सीजन नए कप्तान के साथ उतरी मुंबई टीम लगातार दो मैच हार चुकी है। मुंबई अपने घरेलू मैच के लिए शुक्रवार को मुंबई आ गई है, जहां वह वानखेड़े स्टेडियम में अपने मैच खेलेगी।

साभार : गूगल

एयरपोर्ट पर मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की एक झलक पाने के लिए लोग खड़े हुए नजर आए। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट पर रोहित को देखकर फैंस बेकाबू हो गए। रोहित के प्रशंसकों ने उनके नाम के नारे लगाए।

एयरपोर्ट पर रोहित को देखते ही फैंस ‘रोहित सर बेस्ट हैं’, आई लव यू रो, ‘हैलो हिटमैन’ इस तरह अपना प्यार जता रहे थे। मुंबई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोहित शर्मा एयरपोर्ट से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एयरपोर्ट पर काफी भारी संख्या में फैंस रोहित की एक झलक पाने के लिए मौजूद थे। फ्रेंचाइजी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”देखो वो आ गया। मुंबई हैदराबाद से वापस आई है, जहां उसे सनराइजर्स हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा था।

मुंबई अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भिड़ेगी। ये मैच 1 अप्रैल को खेला जाएगा। मुंबई शुरुआती दो मैच गंवा चुकी है। मुंबई को पहले मैच में गुजरात ने हराया था। घरेलू मैदान पर टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को बतौर कप्तान रिप्लेस किया। रोहित शर्मा के नेतृत्व में मुंबई ने 10 सीजन तक खेला था और इस दौरान टीम पांच बार चैंपियन बनी थी। रोहित ने पहले मैच में 29 गेंद में 43 रन और दूसरे मैच में 12 गेंद में 26 रन बनाए।

Related Articles

Back to top button