Trending

आईपीएल : रियान पराग की शानदार पारी, राजस्थान रॉयल्स की दूसरी जीत

आईपीएल के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया। यह राजस्थान की इस सीजन की दूसरी जीत है। दिल्ली की इस सत्र की दूसरी हार है।

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 185 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली टीम ने पूरे ओवर में 5 विकेट पर 173 रन बना सकी। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 90 रन तक 4 बल्लेबाज आउट हो गए थे।

Credits : Espncricinfo

रियान पराग (84) और रविचंद्रन अश्विन (29) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और स्कोर 185 रन तक पहुंचाया। जवाब में दिल के लिए बड़ा स्कोर डेविड वार्नर (49) ने बनाया। उनकी टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई। नांद्रे बर्गर और युजवेंद्र चहल को 2-2 सफलता मिली।

यह मैच दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत के लिए खास रहा। वह आईपीएल में दिल्ली के लिए 100 मुकाबले खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने। पंत के बाद दिल्ली के लिए अधिक मैच अमित मिश्रा ने खेले हैं। उन्होंने 99 मैच में 106 विकेट झटके हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिल्ली के लिए 87 मैच खेले थे। उन्होंने इस दौरान 31.66 की औसत से 2,375 रन बनाए थे। पराग ने 45 गेंदों का सामना किया और 84 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के जड़े। यह उनके आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक रहा।

अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने आखिरी ओवर में 25 रन बटोर लिए। उन्होंने एनरिक नोर्खिया के खिलाफ ये रन बनाए। पराग ने आईपीएल में 701 दिन के बाद अर्धशतक जड़ा और यह उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी भी है। इस मैच से पहले आखिरी बार उन्होंने 26 अप्रैल 2022 को अर्धशतक जड़ा था।

वार्नर ने अपनी पारी के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल के इतिहास में पॉवरप्ले के दौरान 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं।

वार्नर के 101 छक्के हो गए हैं। इसी सूची में पहले स्थान पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने पॉवरप्ले में 138 छक्के लगाए हैं। तीसरे स्थान पर 81 छक्कों के साथ रोहित शर्मा मौजूद हैं। शिखर धवन ने 74 और ब्रेडन मैकुलम ने पॉवरप्ले में 70 छक्के लगाए हैं।

Related Articles

Back to top button