Trending

असम प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव की सऊदी अरब में मृत्यु

कछार। सऊदी अरब में उमराह हज करने गये असम प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के महासचिव और सिलचर के एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता राजा लस्कर की मृत्यु हो गई। इस घटना को लेकर कछार जिला में शोक की लहर दौड़ गयी है।
सूत्रों ने आज बताया है कि सऊदी अरब के किंग फैसेल अस्पताल में गुरुवार की शाम को राजा लस्कर ने अंतिम सांस ली। 37 वर्षीय लस्कर की मृत्यु को लेकर परिवार और परिजनों में भारी शोक व्याप्त है। बताया जाता है कि राजा लस्कर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।
लस्कर उमराह हज के लिए एक महीने पहले सऊदी अरब गए थे। सऊदी अरब जाने के बाद वह अचानक बीमार पड़ गए। उन्हें किंग फैसेल अस्पताल में भर्ती कराया गया थ
लगभग एक महीने तक इलाज के बाद राजा लस्कर का बीते कल शाम निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बीती रात सऊदी अरब में किया गया। जैसे ही उनकी मृत्यु की खबर फैली, पूरे कछार जिले सहित बराक घाटी में गम का माहौल छा गया।

Related Articles

Back to top button