Trending

टी-20 विश्व कप : अमेरिकी टीम से खेलते दिखेंगे कई भारतीय क्रिकेटर

दिल्ली के पूर्व बल्लेबाज और 2018-19 रणजी ट्रॉफी में शीर्ष रन बनाने वाले मिलिंद कुमार को एक जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका टीम में जगह मिली है।

साभार : गूगल

वेस्टइंडीज के साथ इस आयोजन के सह-मेजबान अमेरिका ने गुजरात में जन्में मोनांक पटेल के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया।

बल्लेबाज मिलिंद ने 2018-19 रणजी ट्रॉफी में सिक्किम का प्रतिनिधित्व करते हुए 1331 बनाये थे। त्रिपुरा का प्रतिनिधित्व किया। सिक्किम और त्रिपुरा से वह सत्र तक दिल्ली के लिए खेले थे। वह इसके बाद बेहतर अवसरों की तलाश में अमेरिका चले गए थे।

2021 में अमेरिका में डेब्यू करने से पहले उन्होंने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया है।

मुंबई के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर हरमीत सिंह को टीम में जगह मिली है। इस खिलाड़ी ने 2012 अंडर-19 विश्व कप के भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 2013 में राजस्थान रॉयल्स और त्रिपुरा के लिए राज्य क्रिकेट में खेला।

भारत के लिए अंडर-19 विश्व कप टीम में खेलने वाले सौरभ नेत्रावलकर अमेरिका की टीम में है। वह 2010 में अंडर-19 विश्व कप में उस टीम का हिस्सा थे जिसमें केएल राहुल, जयदेव उनादकट और मयंक अग्रवाल थे। उन्मुक्त चंद और स्मित पटेल भारत के लिए अंडर-19 विश्व कप (2012) खेल चुके खिलाड़ी टीम में जगह नहीं बना पाये।

टीम में न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर कोरी एंडरसन हैं, जिन्होंने 2015 वनडे विश्व कप के साथ 2014 और 2016 में टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया था।

वह 2023 में अमेरिका चले गए और पिछले महीने कनाडा के खिलाफ टी20 मैच में टीम के साथ डेब्यू किया। पाकिस्तान में जन्मे तेज गेंदबाज अली खान टीम में हैं, जिन्हें 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया था।

अमेरिका अभियान की शुरुआत पहले दिन पड़ोसी देश कनाडा के खिलाफ करेगा, उसे ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और आयरलैंड के साथ रखा गया है।

टी20 विश्व कप (अमेरिका टीम) : मोनांक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), आरोन जोन्स (उप-कप्तान), एंड्रीज़ गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नितीश कुमार, नोशतुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर , शैडली वान शल्कविक, स्टीवन टेलर और शायन जहांगीर

Related Articles

Back to top button