धोनी फ्लाइट में गेम खेलते नजर आए, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
नई दिल्ली: अपने गैजेट्स यानी कि मोबाइल-टैबलेट से पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दूर रहते हैं। ट्रैवल के दौरान अपने गैजेट्स को साथ में रखते हैं और उसमें गेम भी खेलते हैं। यह हम नहीं बोल रहे, बल्कि धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह इंडिगो की फ्लाइट पर टैबलेट में गेम खेलते दिखाई दे रहे है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी का यह वीडियो रविवार का है और वह इकॉनमी क्लास में सफर कर रहे थे। वायरल हुए वीडियो में एयर होस्टेस धोनी के पास आती हैं और उन्हें एक नोट देती हैं। साथ ही वह चॉकलेट भी ऑफर करती हुई नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उस एयर होस्टेस का नाम नितिका है और उन्होंने खुद ही इंस्टाग्राम पर यह वीडियो साझा किया है।
एयर होस्टेस ने धोनी को मिठाई और चॉकलेट की पेशकश की। इस पर धोनी ‘ओमानी खजूर’ का एक पैकेट उठाते हैं और बाकी वापस ले जाने कहते हैं। वो एयर होस्टेस धोनी से बातचीत भी करती हैं और ड्यूटी पर लौट जाती हैं। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी दिखी।

एक एयर होस्टेस ने उन्हें चॉकलेट से भरी ट्रे दी और चॉकलेट लेने को बोला। एक चिट्ठी भी दी। जिसे पढ़कर माही मुस्कुरा दिए। धोनी ने एक पैकेट उठाया और बाकी वापस दिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि फ्लाइट में धोनी बस गेम खेलने के लिए टैबलेट या मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले महीने पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनाने के बाद एक जून को धोनी ने घुटने की सर्जरी कराई थी। उनके बाएं घुटने में चोट लगी थी और वह पूरे सीजन इस चोटिल घुटने के साथ खेले थे। वह काफी दर्द में भी नजर आए थे। उन्हें विकेटकीपिंग के समय लंगड़ा कर चलते हुए देखा गया था। ऐसे में धोनी ने आईपीएल के बाद मिले समय में सबसे पहले घुटनों की सर्जरी कराई।
आईपीएल ट्रॉफी जीतने के 48 घंटे के अंदर ही उन्होंने मुंबई के नामी ऑर्थोपेडिक डॉक्टर दिनशॉ पार्दीवाला से संपर्क किया था। वह बीसीसीआई के मेडिकल पैनल का हिस्सा हैं और कई दिग्गज क्रिकेटर्स और एथलीट की सर्जरी कर चुके हैं। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा भी हैं।
धोनी ने आईपीएल के पूरे सीजन में बाएं घुटने पर पट्टी बांधकर खेला था। बैटिंग करते हुए रन लेने के दौरान भी धोनी परेशानी में दिखते थे। सर्जरी के बाद ऐसा माना जा रहा है कि वह अगले सीजन में भी खेल सकते हैं। उनके पास रिहैब के लिए काफी वक्त है।
आईपीएल फाइनल के प्रेजेंटेशन सेरेमनी में धोनी ने बोला था- यदि आप स्थिति के अनुसार देखें तो यह रिटायरमेंट के एलान का सबसे अच्छा समय है। मेरे लिए यहां संन्यास की घोषणा करके आप सभी को धन्यवाद कह देना आसाना है, मुश्किल काम नौ महीने तक कड़ी मेहनत करके एक और आईपीएल सीजन खेलने की कोशिश करना है। हालांकि, जितना प्यार मुझे सीएसके के फैन्स से मिला है, मैं उन्हें एक और सीजन खेलकर गिफ्ट देना चाहता हूं।



