Trending

विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट के लिए वीनस विलियम्स को वाइल्ड कार्ड

नई दिल्ली। आगामी विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट के लिए पांच बार की एकल विजेता 43 वर्षीय वीनस विलियम्स को वाइल्ड कार्ड मिला। अमेरिकी प्लेयर वीनस के अलावा एलिना स्वितोलिना, हीथर वॉटसन और केटी बोल्टर को भी तीन जुलाई से खेले जाने वाले विम्बलडन का वाइल्ड कार्ड मिला है। ये खिलाड़ी मुख्य ड्रॉ में खेलती हुई नजर आएगी।

वीनस ने बमिंघम में रोथेसे क्लासिक के पहले दौर में कैमिला जियोर्गी पर तीन घंटे 17 मिनट की जीत मिली थी। उन्होंने शीर्ष-50 में पहली बार शामिल किसी खिलाड़ी पर जीत दर्ज की थी। वीनस ग्रास कोर्ट ग्रैंडस्लैम में अपना 24वां मुख्य ड्रॉ खेलेंगी, स्वितोलिना नौवीं बार मुख्य ड्रॉ खेलेंगी।

Related Articles

Back to top button