Trending

लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में साइकिल ट्रैक के साथ विभिन्न खेलों के लिए मिलेंगी अतिरिक्त सुविधाएं 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश ने हाल ही में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का सफल आयोजन किया, जिसमें खिलाड़ियों को दी गई सुविधाओं की सभी ने मुक्त कंठ से  प्रशंसा की।

इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर खेल सुविधाओं का तोहफा :  डॉ. नवनीत सहगल  

अपर मुख्य सचिव  खेल डॉ. नवनीत सहगल ने इस बारे में कहा कि  आगे भी खिलाड़ियों को बेहतर माहौल तथा सुविधाएं दी जाएंगी एवम खेलों के बड़े आयोजन प्रदेश में किए जाएंगे, जिससे प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। 

उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं देने के लिए लखनऊ में कुर्सी रोड स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में पूरी तरह कवर्ड स्टेडियम में विभिन्न खेलों के लिए इंडोर स्टेडियम बनेगा। डॉ. सहगल के अनुसार इस  इंडोर स्टेडियम में एथलीट हेतु 200 मीटर सिंथेटिक रनिंग ट्रैक के साथ कुश्ती के लिए दो अखाड़े बनाए जाएंगे। 

प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध

इसके साथ ही स्टेडियम में लंबी कूद, बॉक्सिंग, हैंडबॉल, पोलवाल्ट की भी सुविधा मिलेगी और साथ में  फुटबॉल, हॉकी आदि के प्रैक्टिस मैचों के लिए भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि स्टेडियम पूरी तरह कवर्ड होगा। इसमें रूफ पर पॉलीकार्बोनेट सीट के स्थान पर एल्यूमिनियम एंड टेंसाइल फैब्रिक का काम होगा और साथ में सोलर पैनल 150 केडब्ल्यूपी तथा स्पोर्ट्स एरिया वेंटिलेशन एवं  फ्रेश एयर का भी इंतजाम किया जाएगा। 

डॉ. नवनीत सहगल के अनुसार स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम तथा महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त खेलों से संबंधित एक प्रशासकीय कार्यालय भी स्टेडियम में होगा। 

उन्होंने बताया कि स्टेडियम में डीप ट्यूब वेल, अंडरग्राउंड पंप, सब स्टेशन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पंप हाउस, फायर पंप रूम, फायर फाइटिंग, फायर अलार्म, आंतरिक विद्युतीकरण, पावर वायरिंग, हाईमास्ट, एचवीएसी, जनरेटर, विद्युत सर्विस कनेक्शन, कंप्यूटर नेटवर्किंग, एलईडी डिस्पले, ईपीवीएक्स, सीसीटीवी भी स्टेडियम में लगेंगे। 

डॉ. नवनीत सहगल के अनुसार इस स्टेडियम में वीआईपी चेयर्स, प्लेयर्स चेयर्स, दर्शक दीघा में चेयर, सामान्य टॉयलेट, एट्रियम, पाथवे एवं पार्किंग, पाइल पार्क, साइनेज एवं हार्टिकल्चर तथा 25 केएलडी क्षमता का एसटीपी प्लांट भी लगेगा।

Related Articles

Back to top button