Trending

फिल्म इंडस्ट्री में कियारा आडवाणी के 9 साल पूरे

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने फिल्म इंडस्ट्री में आज 9 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने पहली फिल्म फगली से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की हैं। अपने करियर के दौरान, कियारा ने न केवल अलग-अलग और प्रभावशाली भूमिकाओं के साथ अपनी वर्सटैलिटी स्थापित की, बल्कि हर कदम के साथ सुपरस्टारडम भी हासिल किया है।

कियारा की गिनती आज उन अभिनेत्रियों में होती हैं, जिन्होंने काफ़ी कम समय में इस मुक़ाम को हासिल किया है। वह देश की टॉप अभिनेत्रियों में से एक है।

उन्होंने अपने इस नौ साल के करियर में अलग-अलग भाषाओं और प्लेटफार्मों पर लगभग 15 फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने स्पेशल अपीयरेंस के साथ वेब शो में भी काम किया है। वह चार्टबस्टर संगीत वीडियो का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

वर्तमान समय में कियारा कुल 25 ब्रैंड्स की एंबेसेडर हैं। इतना ही नहीं उनकी मांग इस कदर बढ़ी है कि, वह फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं द्वारा अधिक मांग वाली स्टार में शामिल हैं। कियारा एक बड़ी फैन-फॉलोइंग के साथ देश की पसंदीदा अभिनेत्री भी हैं।

कियारा अपनी परफ़ॉर्मन्सेस के चलते प्रभावशाली और यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। जिसकी वजह से आज कियारा को उनके पात्रों के नाम जैसे प्रीति, डिंपल से से भी जानते हैं।

उन्हें ‘आइडियल वुमन’ होने के साथ साथ ‘ड्रीम गर्ल’, ‘गोल्डन गर्ल ऑफ बॉलीवुड’, ‘क्वीन ऑफ़ रोमांस’ जैसे का ख़िताब भी मिल चुके हैं। वह पर्दे के साथ-साथ, ऑफ स्क्रीन पर अपने सोशल मीडिया पर भी कड़ी क्यूट नजर आती हैं।

शेरशाह के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बड़ी हिट देने से लेकर भूल भुलैया 2 के साथ बॉलीवुड में कियारा हर कदम पर नए रिकॉर्ड बनाया हैं। कियारा के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह सत्यप्रेम की कथा में नजर आएगी, उसके बाद वो अभिनेता राम चरण के साथ एस शंकर की गेमचेंजर में भी दिखाई देंगी।

Related Articles

Back to top button