Trending

विदेशी हथियार सहित पाकिस्तान से भारत आ रहे अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के 9 गुर्गों को किया गया गिरफ्तार 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ईस्टर्न रेंज ने उत्तर भारत में सक्रिय एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह को जड़ से उखाड़ फेंकने में सफलता हासिल की है। 15 दिनों तक चले लंबे ऑपरेशन में पुलिस ने 9 मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 23 अत्याधुनिक हथियार विदेशी पिस्तौल और सेमी-ऑटोमैटिक और 92 जिंदा कारतूस बरामद किए। एडिशनल सीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि स्पेशल सेल की टीम को खुफिया जानकारी मिली थी कि शाहबाज अंसारी (जो एक NIA केस में पैरोल जंप कर फरार है) और उसका चाचा रेहान अंसारी जेल के बाहर से एक बड़ा हथियार सिंडिकेट चला रहा है। ये लोग पाकिस्तान से हथियार मंगवाते थे, जो नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत (दिल्ली-एनसीआर और यूपी) में सप्लाई किए जाते थे।

इस ऑपरेशन में क्राइम ब्रांच ने कुल 9 लोगों को पकड़ा है, जो दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार हुए। क्राइम ब्रांच ने इन लोगों से 18 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल जिसमें विदेशी पिस्तौल भी शामिल है। 02 देसी शॉटगन, 03 देसी कट्टे और हथियार ठीक करने के औजार बरामद किए हैं। अपराधी पुलिस से बचने के लिए एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्स (जैसे सिग्नल या व्हाट्सएप के गुप्त तरीके) का इस्तेमाल करते थे।

Related Articles

Back to top button