साउथ फिल्म इंडस्ट्री में है सबसे अधिक नेपोटिज्म : अविका गौर
टीवी शो बालिका वधु में आनंदी के किरदार घर घर में अविका गौर को लोकप्रियता मिली थी। बालिका वधु के बाद अविका गौर फेमस टीवी शो ससुराल सिमर का में दिखाई दी थी। अविका गौर ने साउथ फिल्मों में भी काम किया है।
एक हालिया इंटरव्यू में अविका गौर ने बोला कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा नेपोटिज्म होता है। उन्होंने ये भी बोला है कि लोग बेकार ही बॉलीवुड को बदनाम करते हैं।
बता दें कि अविका गौर ने ‘उय्याला जम्पाला’ (2013) के साथ तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपने फिल्मी एक्टिंग करियर का आगाज किया था।
इसके बाद वह ‘लक्ष्मी रावे मां इंतिकी’, ‘सिनेमा चोपिस्था मावा’, ‘थानु नेनु’, ‘एकादिकी पोथावु चिन्नावदा’ और ‘राजू गरी गढ़ी 3’ जैसी कुछ फिल्मों में दिखाई दी थी। एक हालिया इंटरव्यू में, जब अविका गौर से बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने नेपोटिज्म पर बात की।

आरजे सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में अविका गौर ने बोला, देखिए जब स्टार पावर की बात आती है, तो साउथ इंडस्ट्री पूरी तरह से स्टार पावर से भरी हुई है। जब नेपोटिज्म की बात आती है, तो हम सभी यह शब्द सुनते-सुनते थक गए हैं कि बॉलीवुड में ये सबसे अधिक है लेकिन ऐसा नहीं है।
बस इतना है कि दर्शक इसे वहां नहीं देखना पसंद कर रहे हैं, जिस तरह से इसे बॉलीवुड में देखा जा रहा है। अविका ने कहा- लोग बॉलीवुड को जज करते हैं अविका ने आगे बोला- बॉलीवुड फिल्मों के लिए नेपोटिज्म पहले से ही तय कर लिया जाता है। बॉलीवुड फिल्मों में हम जो भी बनाएं लेकिन पहले उसे जज करते हैं। ये एक बायस क्रिएट हो चुका है ओवर द टाइम।
इस इंडस्ट्री का हिस्सा होने की वजह से मुझे लगता है कि शायद काफी टाइम से वो फेज चला जहां पर कि साउथ की बहुत सारी रीमेक बॉलीवुड में बनी है।
ऐसे में लोग सोचते हैं कि बॉलीवुड केवल कॉपी करता है। बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही अविका गौर ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म के बारे में बात करते हुए कहा- लोगों ने पिछले कुछ टाइम में सोशल मीडिया की मदद से नेपोटिज्म का प्रचार बहुत ज्यादा कर दिया है।
हालांकि मुझे उम्मीद है कि समय के साथ ये कम होता जाएगा और लोग इसे लेकर रिलैक्स हो जाएंगे। टीवी एक्ट्रेस अविका गोर हॉरर फिल्म ‘1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। इस फिल्म के निर्देशन विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट हैं। ये फिल्म 23 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



