Trending
विश्व कप के बाद मेस्सी का धमाकेदार कमबैक, दो गोल से इंटर मियामी की जीत
लियोनेल मेस्सी ने विश्व कप के बाद पहले दो गोल किये जिसकी मदद से इंटर मियामी ने लीग्स कप में एटलेटिको सान लुईस को 4 . 2 से हराया। बिजली कड़कने और बारिश के कारण दूसरे हाफ में मैच 30 मिनट के लिये रोकना पड़ा। मेस्सी ने 11वें और 44वें मिनट में गोल किये। उनके अब लीग्स कप में 12 मैचों में 14 गोल हो गए हैं।
टेलास्को सेगोविया और डिफेंडर माइकल ने भी गोल दागे। विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेस्सी अर्जेंटीना को फाइनल तक ले गए थे लेकिन स्पेन ने 1 . 0 से हराकर लगातार दूसरा खिताब जीतने का उनका सपना तोड़ दिया।
मेस्सी का विश्व कप के बाद यह दूसरा मैच था। 39 बरस के मेस्सी शनिवार को कोलंबस क्रू के खिलाफ ड्रॉ रहे मैच में 37 मिनट स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर खेले थे। वह मैच 2 . 2 से ड्रॉ रहा था जिसमें मेस्सी गोल नहीं कर सके थे।
