पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
'14 पीक्स' फेम निर्मल पुर्जा का ब्रॉड पीक एवलांच में निधन

राघवेन्द्र प्रताप सिंह/ इस्लामाबाद / काठमांडू: पर्वतारोहण के इतिहास में सबसे महान रिकॉर्ड बनाने वाले नेपाल के विश्व विख्यात पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (Nirmal Purja), जिन्हें ‘निम्सदई’ (Nimsdai) के नाम से जाना जाता था, का एक दुखद हादसे में निधन हो गया है। उनकी खुद की माउंटेनियरिंग कंपनी ‘एलीट एक्सपेड’ (Elite Exped) ने शनिवार को आधिकारिक रूप से उनके मृत्यु की पुष्टि कर दी है।
पुर्जा और उनकी 10 सदस्यीय टीम पाकिस्तान में दुनिया के 12वें सबसे ऊंचे पर्वत ‘ब्रॉड पीक’ (Broad Peak) पर चढ़ाई कर रही थी, तभी गुरुवार को दोपहर के आसपास वे एक भीषण हिमस्खलन (Avalanche) की चपेट में आ गए। एलीट एक्सपेड के बयान के अनुसार, “गहरे दुख के साथ हमें यह पुष्टि करनी पड़ रही है कि निर्मल पुर्जा ने ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन के बाद अपनी जान गंवा दी है”। कंपनी ने बताया कि अभियान दल के अन्य सदस्य भी इस त्रासदी में जीवित नहीं बच सके।
निर्मल पुर्जा ने 2019 में सिर्फ छह महीने के भीतर 8,000 मीटर से ऊंची दुनिया की सभी 14 चोटियों को फतह करके एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया था, जिसे पहले असंभव माना जाता था। उनके इस अभूतपूर्व अभियान पर एक चर्चित डॉक्यूमेंट्री ’14 पीक्स: नथिंग इज इम्पॉसिबल’ (14 Peaks) भी बनी थी। उनके निधन की खबर से पूरी दुनिया के खेल और पर्वतारोहण समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है।



