Trending

साइकिलिंग में भारत की उम्मीदें रोनाल्डो सिंह पर टिकीं, हर्षवीर-दिनेश बाहर

भारतीय साइकिलिस्ट हर्षवीर सिंह सेखों और दिनेश कुमार रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन पुरुषों की 40 किमी प्वाइंट्स रेस के क्वालीफाइंग दौर में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

हर्षवीर ‘क्रिस होय वेलोड्रोम’ में आयोजित क्वालीफाइंग की पहली हीट में रेस पूरी नहीं कर सके जबकि दिनेश 12 प्रतिभागियों में 11वें स्थान पर रहे। प्रत्येक हीट से अंतिम तीन स्थान पर रहने वाले साइकिलिस्ट बाहर हो जाते हैं।

@Media_SAI

भारत की उम्मीदें अब साइकिलिंग में रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम पर हैं जो दिन में बाद में पुरुषों की 1000 मीटर टाइम ट्रायल के फाइनल में हिस्सा लेंगे।

Related Articles

Back to top button