तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन सुपर महिला सिंगल्स का खिताब जीता
नई दिल्ली ( इंडियन व्यू टीम) : बैडमिंटन में, तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन सुपर महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। यह तन्वी का पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब है। फाइनल में, तन्वी ने वियतनाम की छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी गुयेन थुई लिन्ह को हराया।
17 साल की तन्वी, ताइवान की ताई ज़ू यिंग को पीछे छोड़कर सबसे कम उम्र की ताइपे ओपन चैंपियन बनी हैं। वे 2008 में साइना नेहवाल के बाद यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं।




