स्कूलों के मिड-डे मील में मिलेगी चिकन बिरयानी, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला

चेन्नई ( इंडियन व्यू टीम) : तमिलनाडु के स्कूलों में अब बच्चों के लिए मिड डे मील में चिकन बिरयानी मिलेगी, यह फैसला विजय सरकार ने लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु सरकार प्राथमिक स्कूलों के मिड-डे मील में छात्रों को हफ्ते में एक बार चिकन बिरयानी परोसने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है।
स्कूल शिक्षा मंत्री ए. राजमोहन ने बुधवार को कहा कि इस संबंध में एक औपचारिक प्रस्ताव मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को भेज दिया गया है और वे वर्तमान में इसकी समीक्षा कर रहे हैं।
मंत्री ने कहा कि जस्टिस पार्टी ने भोजन शुरू किया, कामराज ने इसे मिड-डे मील बनाया, कलाइग्नर ने अंडे शामिल किए, फिर अम्मा ने हर हफ्ते अंडे दिए। अब समय आ गया है कि हम और बेहतर करें। मैंने प्रस्ताव रखा है कि हफ्ते में एक दिन चिकन बिरयानी क्यों न परोसी जाए।
यह प्रस्ताव शिक्षक संघों की मांग पर आया है। सरकार का लक्ष्य मेन्यू को और पौष्टिक तथा स्वादिष्ट बनाना है। वर्तमान में प्रति छात्र पर लगभग 15 खर्च किए जाते हैं, जिसमें पोहा, वीट और रवा उपमा शामिल हैं। इन्हें बेहतर विकल्पों से बदला जाएगा।



