Trending

आयरलैंड का ऐतिहासिक कारनामा, पहली बार भारतीय टीम को टी20 में हराया

आयरलैंड ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में हो रहे टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 34 रन से हराया। आयरलैंड की यह जीत ऐतिहासिक है। यह पहला मौका है, जब आयरलैंड ने भारतीय टीम को हराया है। 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 148 रन पर सिमट गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम से सैमसन (5), ईशान किशन (1) और कप्तान श्रेयस अय्यर (3) का विकेट जल्दी गिर गया। अभिषेक शर्मा एकमात्र बल्लेबाज रहे, जो अपने अंदाज में खेलते हुए नजर आए। अभिषेक ने 49 रन की पारी खेली।

तिलक वर्मा (19), शिवम दुबे (25), और अक्षर पटेल (15) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। आयरलैंड से मैथ्यू हम्फ्रीज ने 3, मैथ्यू होलार्ड ने 3 विकेट लिए। जय मूंद्रा ने 2 विकेट लिए। लियाम मैकार्थी और गारेथ डेलानी ने 1-1 विकेट लिए।

© Sportsfile/Getty Images

इससे पहले, टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने 182 रन बनाए हैं। आयरलैंड से कप्तान टकर 50 रन बनाए। इसके अलावा, डेलानी 49 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी की और सर्वाधिक 3 विकेट झटके।

© PA Photos/Getty Images

अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। शिवम दुबे ने 1 विकेट लिया। वाशिंगटन सुंदर महंगे रहे। उन्होंने 1 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 19 रन लुटाए। अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिए। भारत से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सबसे महंगे रहे। कृष्णा ने 4 ओवर में 57 रन लुटाए। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।

Related Articles

Back to top button