Trending

भारत की शानदार शुरुआत, अफगानिस्तान को हराकर वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में भारत ने 13 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से जीत हासिल कर ली है. इस जीत के साथ टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई. बारिश की वजह से यह मुकाबला केवल 25-25 ओवर का ही खेला जा सका.

धर्मशाला में हो रहे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की लेकिन रहमनउल्लाह गुरबाज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाया.

अफगानिस्तान का तीन विकेट 26 के स्कोर पर गिरा. रहमनउल्लाह गुरबाज और हशमतउल्लाह शाहिदी के बीच शतकीय साझेदारी की. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 66 गेंदों में 116 रनों की साझेदारी हुई. इस दौरान गुरबाज ने 48 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. गुरबाज ने 102 रनों की पारी खेली.

© Associated Press

शाहिदी ने 27, अजमतउल्लाह उमरजई ने 26 रन बनाए. इन बल्लेबाजों के बदौलत अफगानिस्तान 194 रन बना सकी. भारत के लिए हर्ष दुबे ने 3, गुरनूर बराड़ ने 3, नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट चटकाए.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही. रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच 46 रन की साझेदारी हुई. रोहित शर्मा 16 रन बनाकर रन आउट हो गए. ईशान किशन ने गिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों पर 70 रनों की साझेदारी की. इस दौरान ईशान 34 रन बनाकर आउट हो गए. श्रेयस अय्यर भी 12 रन बनाकर आउट हो गए.

© BCCI

शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही वो वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्ल्लेबाज बन गए हैं. गिल ने नाबाद 84 रनों की पारी खेली. केएल राहुल ने नाबाद 39 रन की पारी खेलकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया. अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने 1 और जियाउर ने 1 विकेट चटकाए.

Related Articles

Back to top button