Trending

एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम घोषित, सिंधु-लक्ष्य करेंगे अगुवाई

भारतीय बैडमिंटन संघ की चयन समिति ने शनिवार को जापान में होने वाले एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम की घोषणा कर दी है। टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला है।

दो बार की एशियाई खेल पदक विजेता पीवी सिंधु, पुरुष एकल के स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन तथा गत एशियाई खेल स्वर्ण विजेता युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी–चिराग शेट्टी भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे।

Picture Credit – BAI

चयन समिति ने खिलाड़ियों के हालिया राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन तथा 26 मई तक की बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग के आधार पर अंतिम टीम तय की। पुरुष वर्ग में लक्ष्य सेन के साथ अनुभवी एचएस प्रणय और किदांबी श्रीकांत को भी टीम में शामिल किया गया है।

यह वही समूह है जिसने पिछले एशियाई खेलों में भारत को पुरुष टीम स्पर्धा में ऐतिहासिक रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी समूह ने इस वर्ष थॉमस कप में भी भारत को कांस्य पदक दिलाया।

Picture Credit – BAI

महिला वर्ग में पीवी सिंधु के साथ युवा खिलाड़ी उन्नति हुड्डा को मौका मिला है। नई पीढ़ी के उभरते सितारे आयुष शेट्टी, तन्वी शर्मा और इशारानी बरुआ को भी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह मिली है।

Picture Credit – BAI

एशियाई खेलों के इतिहास में भारत बैडमिंटन में अब तक 13 पदक जीत चुका है। पिछली बार भारत को पहली बार स्वर्ण पदक सात्विक–चिराग की पुरुष युगल जोड़ी ने दिलाया था।

भारतीय बैडमिंटन टीम – एशियाई खेल

व्यक्तिगत स्पर्धा

पुरुष एकल

• लक्ष्य सेन

• आयुष शेट्टी

महिला एकल

• पीवी सिंधु

• उन्नति हुड्डा

पुरुष युगल

• सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी / चिराग शेट्टी

• हरिहरन अम्साकरुणन / एमआर अर्जुन

महिला युगल

• ट्रीसा जॉली / गायत्री गोपीचंद पुलेला

• काविप्रिया सेल्वम / सिमरन सिंघी

मिक्स्ड डबल्स

• ध्रुव कपिला / तनिषा क्रास्टो

टीम स्पर्धा

पुरुष टीम

लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत, थारुन मन्नेपल्ली, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, हरिहरन अम्साकरुणन, एमआर अर्जुन, ध्रुव कपिला

महिला टीम

पीवी सिंधु, उन्नति हुड्डा, देविका सिहाग, तन्वी शर्मा, इशारानी बरुआ, ट्रीसा जॉली, गायत्री गोपीचंद पुलेला, काविप्रिया सेल्वम, सिमरन सिंघी, तनिषा क्रास्टो

Related Articles

Back to top button