Trending

भारत ने अफ्रीकी रोग नियंत्रण केंद्र को भेजी 43 टन चिकित्सा सहायता

नई दिल्ली : भारत ने अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) को चिकित्सा सहायता के दूसरे चरण के तहत सुरक्षात्मक उपकरण, डायग्नोस्टिक एवं मॉनिटरिंग उपकरण, दवाइयां तथा सप्लीमेंट्स भेजें हैं। कुल 43 टन वजन की यह सहायता अफ्रीकी देशों की सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों को और मजबूत करेगी तथा इबोला महामारी से निपटने की क्षमता बढ़ाएगी।

 

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मंगलवार को एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि भारत ने अफ्रीका सीडीसी को चिकित्सा सहायता का दूसरा चरण भेज दिया है। इस 43 टन की खेप में सुरक्षात्मक गियर, डायग्नोस्टिक एवं मॉनिटरिंग उपकरण, दवाइयां और सप्लीमेंट्स शामिल हैं।

 

जयशंकर ने कहा कि हमें विश्वास है कि यह खेप अफ्रीकी संघ के देशों में सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों को मजबूत करेगी और इबोला प्रतिक्रिया क्षमता को बढ़ाएगी।

 

उल्लेखनीय है कि अफ्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) अफ्रीकी संघ का स्वास्थ्य संस्थान है। इसका मुख्यालय इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में है। यह अफ्रीकी महाद्वीप में संक्रामक रोगों की निगरानी, महामारी नियंत्रण, प्रयोगशाला क्षमता विस्तार और सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन प्रबंधन का कार्य करता है।

Related Articles

Back to top button