Trending
कार्तिक सिंह ने मोरक्को राइजिंग स्टार्स में संयुक्त 12वां स्थान हासिल किया
भारत के उभरते हुए गोल्फर कार्तिक सिंह ने आईजीपीएल मोरक्को राइजिंग स्टार्स 2026 के अंतिम दौर में एक अंडर 71 का स्कोर बनाते हुए संयुक्त 12वें स्थान पर अपना अभियान समाप्त किया। आखिरी नौ होल में एक डबल बोगी और एक बोगी करने के बावजूद कार्तिक ने पूरे टूर्नामेंट में सराहनीय प्रदर्शन किया।
वहीं, थाईलैंड के तानापत पिचैकूल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के अनुभवी गोल्फर सिद्दीकुर रहमान को दो शॉट से पीछे छोड़कर खिताब अपने नाम किया।

26 वर्षीय पिचैकूल ने तीसरे दौर में आठ अंडर 64 का बेहतरीन स्कोर बनाकर दो शॉट की बढ़त हासिल की थी। उन्होंने अंतिम दौर में भी अपनी लय बरकरार रखते हुए दो अंडर 70 का स्कोर किया और बढ़त बनाए रखी। इस तरह उन्होंने कुल नौ अंडर के स्कोर के साथ टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।



