Trending

होर्मुज में संदिग्ध तैरती सुरंग मिलने से अलर्ट, ओमान ने जारी की चेतावनी

मस्कट (ओमान) : ओमान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक संदिग्ध तैरती हुई सुरंग (माइन) देखे जाने के बाद चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने नाविकों, मछुआरों और जहाजों से कहा है कि वे इस क्षेत्र से गुजरते समय बेहद सावधानी बरतें। एक्स पर जारी बयान में कहा गया कि ओमान के समुद्री क्षेत्र में होर्मुज के पास एक ऐसी वस्तु देखी गई है, जिसके माइन होने की आशंका है। इसलिए सभी समुद्री उपयोगकर्ताओं को सलाह दी गई है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और उसकी जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।

 

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ओमान के अधिकारियों ने शनिवार को एक अलर्ट जारी किया। इसमें सभी जहाजों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई। ओमान के मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर ने दावा किया है कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान के जलक्षेत्र में एक संदिग्ध तैरती हुई वस्तु (संभवतः नौसैनिक सुरंग) देखी गई है। यह वस्तु जलडमरूमध्य के इनशोर ट्रैफिक ज़ोन के ठीक पश्चिम में दिखी है। सलाह दी गई है किसभी नाविक, मछुआरे और कमर्शियल जहाज इससे दूरी बनाकर गुजरें और तत्काल सूचित करें। ओमान के रक्षा मंत्रालय ने भी इस सलाह को मानने का आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button