Trending

यूक्रेन की कोस्त्युक ने जीता खिताब, मैड्रिड ओपन फाइनल में एंड्रीवा को हराया

यूक्रेन की मार्टा कोस्त्युक ने रूस की मीरा एंड्रीवा को सीधे सेटों में हराकर मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में कोस्त्युक ने पहले सेट में कड़ा संघर्ष किया, लेकिन अंततः उन्होंने एंड्रीवा को 7-5, 6-3 से पराजित किया।

रूस द्वारा 2022 में यूक्रेन पर किए गए आक्रमण के बाद से दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। यही वजह रही कि मैच समाप्त होने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने नेट पर हाथ नहीं मिलाया और न ही पुरस्कार समारोह के दौरान एक साथ फोटो खिंचवाई।

@WTA

विश्व रैंकिंग में 23वें स्थान पर काबिज कोस्त्युक जीत के बाद क्ले कोर्ट पर गिर पड़ीं और उन्होंने अपने चेहरे को हाथों से ढक लिया। इसके बाद दर्शकों की जोरदार तालियों के बीच उन्होंने एक शानदार बैकफ्लिप भी लगाई। वहीं एंड्रीवा कोर्ट के किनारे अपनी सीट पर बैठ गईं और तौलिए से चेहरा छिपाकर रोने लगीं। यह कोस्त्युक के करियर का तीसरा डब्ल्यूटीए खिताब है।

Related Articles

Back to top button