Trending

बोस्टन मैराथन में चमकीं चेल्सी क्लिंटन, सुनीता विलियम्स ने भी किया शानदार प्रदर्शन

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पुत्री चेल्सी क्लिंटन और भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने सोमवार को बोस्टन मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की।

क्लिंटन फाउंडेशन की उपाध्यक्ष 46 वर्षीय चेल्सी ने 26.2 मील (42.195 किलोमीटर) लंबी इस दौड़ को तीन घंटे, 40 मिनट और 52 सेकंड में पूरा किया।

फिनिश लाइन पर उनके पिता बिल क्लिंटन और मां हिलेरी क्लिंटन ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर 2014 के चैंपियन मेब केफ्लेजघी भी मौजूद थे, जो इस प्रतियोगिता को जीतने वाले अंतिम अमेरिकी पुरुष धावक हैं।

साभार : गूगल

एथलिंक्स डॉट कॉम के अनुसार, चेल्सी क्लिंटन इससे पहले न्यूयॉर्क मैराथन सहित छह अन्य मैराथन में भाग ले चुकी हैं, और सोमवार को उन्होंने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं, अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने इस दौड़ को पांच घंटे, 52 मिनट और 49 सेकंड में पूरा किया।

Related Articles

Back to top button