Trending

भारतीय हॉकी का नया रोडमैप: 36 खिलाड़ी, एक लक्ष्य – बड़ी जीत

हॉकी इंडिया ने सोमवार को बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में 20 अप्रैल से 9 मई तक आयोजित होने वाले सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 36 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की है। इस कोचिंग शिविर के दौरान टीम संयोजन, फिटनेस और मैच जैसी परिस्थितियों में अभ्यास सत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

साभार : गूगल

यह शिविर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि भारत को इस वर्ष एफआईएच प्रो लीग 2025-26 के यूरोपीय चरण, विश्व कप और एशियाई खेलों में भाग लेना है। इस शिविर से उन क्षेत्रों की भी पहचान की जाएगी, जिनमें टीम को और अधिक सुधार करने की आवश्यकता है।

अभ्यास शिविर (36 संभावित खिलाड़ी)

  • गोलकीपर  
  • कृष्ण बहादुर पाठक, पवन, सूरज करकेरा, मोहित होनेनहल्ली शशिकुमार, प्रिंसदीप सिंह
  • डिफेंडर
  • अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, सुमित, पूवन्ना चंदूरा बॉबी, यशदीप सिवाच, नीलम संजीप ज़ेस, अमनदीप लाकड़ा
  • मिडफील्डर
  • राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, हार्दिक सिंह, मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह, विवेक सागर प्रसाद, विष्णु कांत सिंह, राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा, रोसन कुजूर, मनप्रीत सिंह
  • फॉरवर्ड
  • अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, मनदीप सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, अंगद बीर सिंह, उत्तम सिंह, सेल्वम कार्थी, आदित्य अर्जुन लालगे, मनिंदर सिंह, दिलप्रीत सिंह

Related Articles

Back to top button