Trending

भारतीय रेसिंग की नई सनसनी: 11 वर्षीय अतिका मीर ने विश्व कार्टिंग सीरीज में रचा इतिहास

भारतीय रेसिंग की नई सनसनी 11 वर्षीय अतिका मीर ने विश्व सीरीज कार्टिंग की पहली रेस में दूसरा स्थान हासिल किया, जो किसी भारतीय का इस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

फॉर्मूला वन अकादमी से सहायता पाने वाली पहली भारतीय और ओकेएनजे श्रेणी (12-14 वर्ष की आयु) में विश्व स्तर पर सर्वोच्च रैंकिंग वाली महिला रेसर अतिका ने यहां साउथ गार्डा कार्टिंग में डब्ल्यूएसके यूरो सीरीज राउंड दो की शुरुआती रेस में शानदार प्रदर्शन किया।

यह दूसरा मौका है जब डब्ल्यूएसके में ओकेएनजे श्रेणी की किसी रेस में किसी महिला खिलाड़ी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। अतिका ने यूरोपीय सर्किट पर अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

साभार : गूगल

उनकी इस रेस के दौरान दर्शकों में मर्सिडीज एफ1 के बॉस टोटो वोल्फ और उनके स्टार ड्राइवर जॉर्ज रसेल भी मौजूद थे। अतिका ने अभ्यास सत्र में भी अच्छा प्रदर्शन किया और पोल पोजीशन हासिल करने वाले ड्राइवर से केवल एक सेकंड के दसवें हिस्से से पीछे रहीं।

Related Articles

Back to top button