Trending

यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस : 24 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के डीएम बदले

यूपी। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शासन ने 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी सूची के अनुसार कई जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) को बदला गया है, वहीं कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

तबादला सूची के मुताबिक, अलीगढ़, एटा , बाँदा , फर्रुखाबाद , हापुड़ , गाजीपुर, अंबेडकर नगर, सोनभद्र, बाराबंकी समेत कई जिलों में नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को विशेष सचिव, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी और विकास प्राधिकरणों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

 

शासन द्वारा जारी आदेश में कई अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों से हटाकर अन्य महत्वपूर्ण विभागों में तैनात किया गया है, जिसमें लोक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, कृषि विभाग और पर्यटन विभाग शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और उपाध्यक्ष के पद पर भी नियुक्त किया गया है।

 

इस प्रशासनिक बदलाव को शासन की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इन तबादलों के जरिए विकास कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया गया है।

 

सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में और भी प्रशासनिक बदलाव संभव हैं, जिससे प्रदेश में शासन-प्रशासन की कार्यकुशलता को बेहतर बनाया जा सके।

 

Related Articles

Back to top button