Trending

12 अप्रैल को पूरे विश्व में मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस 

प्रत्येक वर्ष 12 अप्रैल को पूरे विश्व में मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर मानव की अंतरिक्ष में पहली उड़ान को याद किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में अंतरिक्ष अन्वेषण के महत्वपूर्ण योगदान को पहचानने के लिए वर्ष 2011 में 12 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस के रूप में नामित किया था।

यह दिन अंतरिक्ष प्रेमियों, खगोलविदों और वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड के रहस्यों को गहराई से जानने और इसकी भविष्य की संभावनाओं का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित करता है
अंतरिक्ष में जाने वाले सबसे पहले व्यक्ति रूस के यूरी गागरिन थे। ये वर्ष 1961में वोस्ताक-1 एयरक्राफ्ट से अंतरिक्ष में गये थे। वर्ष 1963 में रूस की वेलेन्टिना तरेश्कोवा अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला बनीं थी वहीं अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा थे। वे वर्ष 1984 में अंतरिक्ष में गये थे। प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला थीं जो वर्ष 1997 में अंतरिक्ष में गई थीं।

Related Articles

Back to top button