Trending

कैच छोड़ना और विकेटों की पतझड़ पड़ी भारी: दिल्ली कैपिटल्स की हार पर बोले वेणुगोपाल राव

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यहां खेले गए आईपीएल मैच में लगातार चार ओवर में चार विकेट गिरना ‘टर्निंग पॉइंट’ साबित हुआ, जिसकी वजह से उनकी टीम को 23 रन से हार झेलनी पड़ी।

दिल्ली कैपिटल्स ने 213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 61 रन बना लिए थे, लेकिन केएल राहुल (18), पथुम निसांका (41), अक्षर पटेल (01) और समीर रिजवी (06) के आउट होने से स्कोर अचानक चार विकेट पर 76 रन हो गया।

वेणुगोपाल ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, “मुझे लगता है कि बल्लेबाजी में हमारी ओर से कुछ कमी रह गई। चार ओवरों में चार विकेट गंवाना ही मैच का टर्निंग पॉइंट रहा। इस प्रारूप में लगातार विकेट खोने से टीम को बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है।”

साभार : गूगल

दिल्ली कैपिटल्स की फील्डिंग भी इस मैच में अच्छी नहीं रही। टीम ने आयुष म्हात्रे को रन आउट करने का मौका गंवाया और संजू सैमसन का कैच भी छोड़ दिया, जिन्होंने इसका पूरा फायदा उठाते हुए 56 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाए।

वेणुगोपाल ने कहा, “यह एक लंबा टूर्नामेंट है और इसमें एक-दो मैच आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं जाते। पहले तीन मैचों में हमने अच्छी फील्डिंग की थी, लेकिन इस मुकाबले में हमने एक रन आउट का मौका गंवाया और उसी ओवर में संजू को जीवनदान दे दिया।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि हमने 15–20 रन ज्यादा दे दिए। अगर लक्ष्य 200 रन से कम होता, तो मनोवैज्ञानिक रूप से उसे हासिल करना खासकर इन परिस्थितियों में कहीं ज्यादा आसान हो सकता था।”

Related Articles

Back to top button