छह टीमें, छह दिन और खिताबी जंग: ‘यूपी प्रो हैंडबॉल लीग’ का नौ अप्रैल से आगाज़
काशी किंग्स और गोरखपुर राउडीज़ के बीच टक्कर से होगी हैंडबॉल के हाई-वोल्टेज एक्शन की शुरुआत
लखनऊ। लखनऊ अब तेज़ रफ्तार और दमदार टक्कर वाले खेल हैंडबॉल के रोमांच के लिए लिए तैयार है। यहां गुरुवार नौ अप्रैल से ‘यूपी प्रो हैंडबॉल लीग’ का आगाज़ होगा, जहां खेल प्रेमियों को छह दिनों तक हैंडबॉल का हाई-वोल्टेज एक्शन देखने को मिलेगा।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सुबह 10 बजे करेंगे शुभारंभ, विशिष्ट अतिथि और खेल जगत की हस्तियां भी रहेंगे मौजूद
उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में एसएन पाण्डेय खेल संस्थान ट्रस्ट द्वारा आदि योगी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस लीग में हर मैच तेज़ी, ताकत और रणनीति का शानदार संगम पेश करेगा।
लीग के सभी मैच 9 से 14 अप्रैल 2026 तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में खेले जाएंगे। यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के संस्थापक व प्रबंध निदेशक अमित पाण्डेय के अनुसार, सभी टीमें लखनऊ पहुंच चुकी हैं और खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह व जोश अपने चरम पर है। यहां हर टीम जीत की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में करना चाहती है।

लीग का भव्य उद्घाटन नौ अप्रैल को सुबह 10 बजे होगा। समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक ओपी श्रीवास्तव (लखनऊ पूर्वी विधानसभा) भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।
लीग का उद्घाटन मुकाबला भी काफी रोमांचक होगा। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस मैच में काशी किंग्स और गोरखपुर राउडीज़ आमने-सामने होंगी, जहां पहले ही मैच से कड़ी टक्कर और जोश की असली झलक देखने को मिलेगी।
उद्घाटन समारोह में यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के सीईओ डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय के साथ एसएन पाण्डेय खेल संस्थान ट्रस्ट की ट्रस्टी उपमा पाण्डेय, चेयरमैन संतोष कुमार पाण्डेय व अध्यक्ष प्रखर शुक्ला सहित कई विशिष्ट हस्तियां विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

खास बात यह है कि ब्रांड एंबेसडर और जानी-मानी अभिनेत्री सबिता कलवार की मौजूदगी से खेल के साथ ग्लैमर का आकर्षण भी जुड़ जाएगा। कुल मिलाकर, लखनऊ के खेल प्रेमियों के लिए ये सिर्फ एक लीग नहीं, बल्कि तेज़ी, टक्कर और जुनून का ऐसा उत्सव बनने जा रहा है, जो हर दिन नए रोमांच का वादा करता है।
पहले दिन (9 अप्रैल) के मैच :
काशी किंग्स बनाम गोरखपुर राउडीज़ (सुबह 11:00 बजे)
मथुरा ब्रज स्टार बनाम बर्बरीक वॉरियर्स (दोपहर 3:30 बजे)
नोएडा ब्लास्टर्स बनाम गाजियाबाद पैंथर्स (शाम 4:30 बजे)
लीग में प्रतिभाग करने वाली टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट
काशी किंग्स
आइकन प्लेयर : अनीश यादव (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – वाराणसी)
मोहित घंघास (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – हरियाणा)
रजत खटकर (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – हरियाणा)
भूपिंदर (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – रेलवे)
विपुल (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – चंडीगढ़)
मनिकंदन (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – पुड्डुचेरी)
रोहित (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – साई गुजरात)
अनुज लैंगर (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – जम्मू पुलिस)
रिधम शर्मा (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – जम्मू)
अमित पंघाल (राष्ट्रीय खिलाड़ी –हरियाणा)
अविनाश (राष्ट्रीय खिलाड़ी – लखनऊ)
विमलेश कुमार (राष्ट्रीय खिलाड़ी – सेना)
सोमू चौहान (राष्ट्रीय खिलाड़ी – आजमगढ़)
जगदेव (राष्ट्रीय खिलाड़ी – नोएडा)
कोच : शमशेर सिंह (रेलवे), नवीन मलिक (रेलवे)
गोरखपुर राउडीज़
आइकन प्लेयर : मनीष त्रिपाठी (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – गोरखपुर)
विवेक पाण्डेय (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – वाराणसी)
ज्ञान गौरव प्रकाश (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – गोरखपुर)
शाहरुख नवाज (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – यूपी पुलिस)
हैप्पी (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – रेलवे)
नंद किशोर (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – गोरखपुर)
सुनील शर्मा (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – रेलवे)
दीपक (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – हरियाणा)
सूजा उर रहमान (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – सेना)
क्रिशन (राष्ट्रीय खिलाड़ी – बीएसएफ)
सुमित गौड़ (राष्ट्रीय खिलाड़ी – सुल्तानपुर)
पवन कुमार (राष्ट्रीय खिलाड़ी – सैफई हास्टल)
भारत भारती (राष्ट्रीय खिलाड़ी – सीआरपीएफ)
मानवेंद्र यादव (राष्ट्रीय खिलाड़ी – गोरखपुर)
कोच : मोहिंदर सिंह (पंजाब), मनोज चौरसिया (यूपी पुलिस)
मथुरा ब्रज स्टार
आइकन प्लेयर : निहाल जायसवाल (राष्ट्रीय खिलाड़ी – यूपी पुलिस)
नवीन कुमार (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – दिल्ली)
रोहिताश (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – राजस्थान पुलिस)
रवि (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – गोल्डन ईगल अकादमी अलीगढ़)
शिवा (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – बिहार)
याहिया खान (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – एसएसबी)
देवेश पाण्डेय (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – सीआईएसएफ)
प्रवीण गिल (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – हरियाणा)
प्रदीप लोचन (राष्ट्रीय खिलाड़ी – सीआईएसएफ)
डेविड (राष्ट्रीय खिलाड़ी – सैफई हास्टल)
सूर्य प्रकाश (राष्ट्रीय खिलाड़ी – वाराणसी)
तुषार परदेशी (राष्ट्रीय खिलाड़ी – महाराष्ट्र)
पंकज (राष्ट्रीय खिलाड़ी – दिल्ली)
कोच : मोहम्मद तौहीद (लखनऊ), आदित्य यादव (एसएसबी)
नोएडा ब्लास्टर्स
आइकन प्लेयर : अंकित चौधरी (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – लखनऊ)
सुनील कुमार (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – सेना)
ध्रुव जाधव (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – गुजरात)
विक्रांत सिंह (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – यूपी पुलिस)
जगमीत सिंह (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – रेलवे)
मोहम्मद तौसीफ रसूल (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – सेना)
शुभम सिंह (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – लखनऊ)
मिंटू सरदार (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – नौसेना)
सुयश अवस्थी (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – लखनऊ)
रोहित (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – हरियाणा)
मनकुश (राष्ट्रीय खिलाड़ी – यशस्वी हैंडबॉल अकादमी)
तविया भावेश (राष्ट्रीय खिलाड़ी – गुजरात)
मनकेश (राष्ट्रीय खिलाड़ी – यूपी पुलिस)
कोच : प्रवीण सिंह (गुजरात), मोहम्मद कासिम (सेना)
गाजियाबाद पैंथर्स
आइकन प्लेयर : अमान चौधरी (राष्ट्रीय खिलाड़ी – यूपी पुलिस)
राहुल पहल (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – साई गुजरात)
संचित (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – नौसेना)
यशवंत यादव (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – रेलवे)
मोहित (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – रेलवे)
अमित थापा (राष्ट्रीय खिलाड़ी – यूपी पुलिस)
मोहित कुमार (राष्ट्रीय खिलाड़ी – सेना)
प्रदीप भारद्वाज (राष्ट्रीय खिलाड़ी – यूपी पुलिस)
कमल घंघास (राष्ट्रीय खिलाड़ी – यूपी पुलिस)
विवेक शुक्ला (राष्ट्रीय खिलाड़ी – गाजियाबाद)
करन सिंह शेखावत (राष्ट्रीय खिलाड़ी – राजस्थान पुलिस)
वैभव (राष्ट्रीय खिलाड़ी – बुलंदशहर)
अमन भारती (राष्ट्रीय खिलाड़ी – लखनऊ)
सिद्धू राजपूत (राष्ट्रीय खिलाड़ी – गाजीपुर)
कोच : अरविंद यादव (गोरखपुर), एम सुधाकर (रेलवे)
बर्बरीक वारियर्स – बस्ती
आइकन प्लेयर : मोहित यादव (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – लखनऊ)
सौरभ सिंह (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – गोरखपुर)
मनीष यादव (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – गोरखपुर)
आमिर हुसैन (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – सीआईएसएफ)
अंशू (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – हरियाणा)
हसीन खान (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – बस्ती)
रविंदर सिंह (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी – रेलवे)
जय सिंह (राष्ट्रीय खिलाड़ी – सुल्तानपुर)
हिमांशु (राष्ट्रीय खिलाड़ी – दिल्ली)
सूरज राजभर (राष्ट्रीय खिलाड़ी – मऊ)
अनुभव सिंह (राष्ट्रीय खिलाड़ी – प्रयागराज)
शुभम सरोज (राष्ट्रीय खिलाड़ी – यूपी पुलिस)
मोहम्मद कामरान (राष्ट्रीय खिलाड़ी – अमेठी हास्टल)
रोहन कुमार (राष्ट्रीय खिलाड़ी – लखनऊ)
कोच : सचिन भारद्वाज (सेना), कृष्णा (सेना)



