उस्मान ख्वाजा का बेटी के साथ क्यूटेस्ट मोमेंट का वीडियो वायरल
नई दिल्ली : बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का पहला मैच हो रहा है। मैच के दो दिन का खेल खत्म हो गया है और दूसरे दिन के हीरो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा थे।
उन्होंने इंग्लैंड की सरजमीं पर पहला शतक मारा। यही कारण था कि वे दूसरे दिन के मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए, खास बात ये रही कि वह अपनी बेटी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। ये इस सीरीज का क्यूटेस्ट मोमेंट साबित हुआ है। दूसरे दिन मैच में शतक मारने वाले उस्मान ख्वाजा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेटी के साथ आए। बेटी ने उनको खूब तंग किया।

आठ मिनट की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेटी हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती दिखाई दी। कभी भी वह टेबल पर रखे जूस को पीती हो तो कभी माइक ऑफ कर देती है। पिता उस्मान ख्वाजा उनको प्यार से डांटते हैं, लेकिन सॉरी बोलते हुए उनको चूमते हैं तो बेटी शांत हो जाती है। वीडियो में देख सकते हैं कि बेटी कैसे ख्वाजा को तंग करती है और ख्वाजा का रिएक्शन क्या होता है।
उस्मान ख्वाजा ने 279 गेंदों में 14 चौके और 2 छक्कों की मदद से 126 रन की नाबाद पारी खेली। इसी पारी के चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड की पहली पारी के स्कोर के करीब पहुंचने में कामयाब रही।
ख्वाजा के लिए ये पहली अहम थी, क्योंकि वे इंग्लैंड में उतने रन बनाने में सफल नहीं हुए हैं। यहां तक कि भारत के खिलाफ हाल ही में हुई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी उनका बल्ला नहीं चला था। पहली पारी में बिना खाता खोले आउट हुए थे और दूसरी पारी में 13 रन ही बना सके थे।



