वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा 27 जून को!
नई दिल्ली : भारतीय टीम 12 जुलाई से वेस्टइंडीज के दौरे का आगाज करेगी। माना जा रहा है कि इस दौरे पर कई भारतीय सीनियर प्लेयर्स पर तलवार लटक सकती है, यशस्वी जायसवाल और मुकेश कुमार जैसे युवा प्लेयर्स को अवसर मिलने की पूरी-पूरी उम्मीद है।
एक अखबार की खबर के अनुसार वेस्टइंडीज टूर के लिए टीम इंडिया का ऐलान 27 जून को हो सकता है। खबर है कि रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज दौरे पर रेड बॉल क्रिकेट या लिमिटेड ओवर क्रिकेट किसी एक से रेस्ट मिल सकता है। रोहित पिछले कुछ टाइम से फॉर्म में नहीं हैं, आईपीएल के साथ डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी उनका बल्ला शांत रहा।
ऐसे में बोला जा रहा है कि 18 महीने बाद भारतीय टीम में लौटने वाले अजिक्य रहाणे वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट टीम की कप्तानी कर सकते हैं। एक अखबार की खबर के अनुसार, एक सूत्र ने बताया ‘रोहित आईपीएल और इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दौरान कुछ थके हुए लग रहे थे। चयनकर्ता चाहते हैं कि वह वेस्टइंडीज दौरे के कुछ टाइम तक आराम करें।
उसके टेस्ट या आठ मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज (तीन वनडे और पांच टी20) से बाहर रहने की संभावना है। चयनकर्ता रोहित से बात करेंगे और उसके बाद फैसला लेंगे। आईपीएल 2023 में रोहित के बल्ले से 16 मैचों में 20.75 की औसत के साथ 332 रन बने, डब्ल्यूटीसी की दोनों पारियों में उन्होंने क्रमश: 15 और 43 रन बनाए थे।

रोहित के अलावा भारतीय टीम के दो मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को आराम मिला सकता है। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में इन दोनों ने तेज गेंदबाजी को जिम्मेदारी मिल सकती है और पिछले कुछ महीनों से इन दोनों गेंदबाजों ने क्रिकेट के मैदान पर काफी समय बिताया है। ऐसे में इस दौरे से उन्हें रेस्ट दिया जा सकता है।
काउंटी क्रिकेट में धमाकेदार अंदाज में रन बनाने वाले चेतेश्वर पुजारा पर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाए रखने का दबाव है। पुजारा का बल्ला पिछले कुछ मैचों से शांत है, रोहित और विराट कोहली दोनों को टेस्ट सीरीज से आराम दिया जाता है, तो पुजारा को जीवनदान मिल सकता है।



