Trending

यूजीसी का ऐतिहासिक कदम: 4-वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए 1-वर्षीय पीजी प्रोग्राम का पोर्टल हुआ ओपन

राघवेन्द्र प्रताप सिंह/ नई दिल्ली: उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP) के तहत एक बड़ी सुविधा शुरू कर दी है। जिन छात्रों ने 4-वर्षीय स्नातक (Bachelor’s) डिग्री (ऑनर्स या रिसर्च के साथ) पूरी कर ली है, उनके लिए ओपन और डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन माध्यम से 1-वर्षीय मास्टर (PG) प्रोग्राम में दाखिले के पोर्टल खोल दिए गए हैं।

यूजीसी के अध्यक्ष ने इस पोर्टल को लॉन्च करते हुए बताया कि यह कदम छात्रों को उनके करियर और उच्च शिक्षा में लचीलापन (Flexibility) प्रदान करेगा। पहले छात्रों को मास्टर डिग्री के लिए 2 साल का समय देना पड़ता था, लेकिन 4 साल का ग्रेजुएशन करने वाले अब महज 1 साल में अपनी पीजी डिग्री पूरी कर सकेंगे।

यह सुविधा विशेष रूप से कामकाजी पेशेवरों और उन छात्रों के लिए वरदान साबित होगी जो रेगुलर कॉलेज जाए बिना अपनी योग्यता बढ़ाना चाहते हैं। यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि ओडीएल या ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त इस 1-वर्षीय पीजी डिग्री को रेगुलर ऑन-कैंपस डिग्री के समान ही शैक्षणिक और रोजगार संबंधी मान्यता दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button