ताइपे ओपन चैंपियन तन्वी शर्मा को सिंधु का खास संदेश, बोलीं- भारतीय बैडमिंटन का भविष्य उज्ज्वल
स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने ताइपे ओपन सुपर-300 बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब जीतने वाली 17 वर्षीय तन्वी शर्मा को बधाई दी। सिंधु ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है और मेहनत करती रहो। मुझे तुम पर गर्व है।
तन्वी शर्मा ने रविवार को ताइपे ओपन सुपर-300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में वियतनाम की थुई लिन्ह गुयेन को 21-16, 21-16 से हराकर अपने करियर का पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीता। यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
युवा खिलाड़ी को बधाई देते हुए पीवी सिंधु ने ‘एक्स’ पर लिखा, मुझे इस लड़की पर बेहद गर्व है। मैं कई वर्षों से कहती आ रही हूं कि तन्वी में एक बेहद खास खिलाड़ी बनने के सभी गुण हैं। प्रतिभा, शानदार शॉट्स खेलने की क्षमता और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का सामना करने का साहस, उसमें सब कुछ है।

सिंधु ने आगे कहा कि उसे केवल थोड़ी और स्थिरता और अनुभव की जरूरत थी और यह देखकर बहुत खुशी होती है कि अब वह सब उसके खेल में दिखाई दे रहा है। तन्वी, यह तो सिर्फ शुरुआत है। मेहनत करती रहो, खुद पर विश्वास बनाए रखो और हमेशा बेहतर बनने की भूख बनाए रखो। तुम जैसे खिलाड़ियों के साथ भारतीय बैडमिंटन का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। मुझे तुम पर बहुत गर्व है।
भारतीय खेल प्राधिकरण ने युवा तन्वी को बधाई और कहा कि भारतीय बैडमिंटन का भविष्य उज्ज्वल है। प्राधिकरण ने ‘एक्स’ पर लिखा, 17 साल की उम्र। निडर। जिसे कोई रोक न सके।
Couldn’t be prouder of this girl. ❤️
I’ve been saying for years that Tanvi has all the ingredients to become a very special player. The talent, the stroke-making, the courage to take on the best, it’s all there. The only thing she needed was a little more stability and… https://t.co/i3iIxUpNQM pic.twitter.com/Rrnv9pusL6
— PV Sindhu (@Pvsindhu1) August 2, 2026
इतिहास अब तन्वी शर्मा के नाम है। ताइपे ओपन 2026 में शानदार जीत के साथ, तन्वी इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे कम उम्र की चैंपियन बन गई हैं और बीडब्ल्यूएफ सुपर 300+ टाइटल जीतने वाली चौथी भारतीय महिला एकल खिलाड़ी हैं।
17 years old. Fearless. Unstoppable. 🇮🇳✨
History belongs to Tanvi Sharma! 🏸🏆
With a sensational triumph at the Taipei Open 2026, Tanvi becomes the youngest-ever champion in the tournament's history and only the fourth Indian women's singles player to win a BWF Super 300+… pic.twitter.com/r8nG51ZHXu
— SAI Media (@Media_SAI) August 2, 2026
भारतीय खेल प्राधिकरण ने आगे कहा कि एक रिकॉर्ड-तोड़ जीत, एक चैंपियन वाली सोच और बहुत खास शुरुआत। भारतीय बैडमिंटन का भविष्य पहले से कहीं ज़्यादा उज्ज्वल है।



