Trending

TMC की अंदरूनी कलह पर लगा फुल स्टॉप! कल्याण बनर्जी का बड़ा बयान- ‘अभिषेक मेरे बेटे जैसा है, मैंने उसे माफ कर दिया’

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नई शुरुआत का संकेत देते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद और वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी ने बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने अपने चचेरे भाई और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के प्रति नरम रुख अपनाते हुए कहा कि ‘अभिषेक मेरे बेटे जैसा है, मैंने उसे माफ कर दिया है।’

 

मीडिया से बातचीत में कल्याण बनर्जी ने बताया कि हाल ही में अभिषेक ने अपना बयान दिया है, जिस पर उन्होंने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “मैं भी अभिषेक को अपने बेटे की तरह मानता हूँ। पिता का कर्तव्य होता है कि वह अपने बेटे की गलतियों को माफ कर दे। मैंने उसे माफ कर दिया है।”

 

उन्होंने आगे कहा कि सभी को मिलकर देश और राज्य के हित में आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि वर्तमान में देश और पश्चिम बंगाल दोनों ही तरह के खतरों का सामना कर रहे हैं। “पश्चिम बंगाल में कभी ऐसा नहीं हुआ कि विरोधी पार्टी को समाप्त कर दिया जाए। यह लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक संकेत है। यदि विपक्ष नहीं रहेगा, तो लोग अपनी आवाज कैसे उठाएंगे?”

कल्याण बनर्जी ने यह भी चेतावनी दी कि यदि विपक्ष खत्म हो जाता है, तो लोकतंत्र की जड़ें कमजोर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी दलों को मिलकर देश की एकता और लोकतंत्र की रक्षा करनी होगी।

 

यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में अभिषेक बनर्जी के और पार्टी के भीतर कुछ मतभेदों को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। लेकिन अब वरिष्ठ नेता का यह बयान पार्टी में सामंजस्य और सकारात्मकता का संकेत देता है।

 

इस तरह, वरिष्ठ नेताओं की तरफ से दिखाए गए इस बड़े दिल को राजनीतिक हलकों में सराहा जा रहा है, और कहा जा रहा है कि इससे पार्टी और विपक्ष के बीच की दूरी कम होगी और लोकतंत्र मजबूत होगा।

Related Articles

Back to top button